Google Chrome को लेकर सरकार की नई चेतावनी, एक गलती से खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट!

गूगल क्रोम यूजर्स के लिए के लिए एक बड़ी एडवाइजरी जारी की गई है। इस एडवाइजरी में स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान रहने की को कहा गया है। सरकारी एजेंसी की चेतावनी के मुताबिक गूगल क्रोम की यह खामी साइबर क्रिमिनल्स को आपके फोन का एक्सेस दे सकती है।

Google Chrome का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। गूगल क्रोम यूजर्स के लिए सरकार की तरफ से बड़ी चेतावनी जारी की गई है। नई रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाले क्रोम ब्राउजर में इस समय एक बड़ी खामी पाई गई है जिससे आपको एक बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंच सकता है। क्रोम ब्राउजर की खामी का फायदा उठाकर साइबर क्रिमिनल्स आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकते हैं। इसलिए आपको बेहद अलर्ट रहने की जरूरत है।

Chrome

मोबाइल यूजर्स के लिए सरकार ने जारी की चेतावनी।(फोटो क्रेडिट-iStock)

भारत सरकार के अधीन काम करने वाली साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In की तरफ से करोड़ों गूगल क्रोम यूजर्स के लिए के लिए एक बड़ी एडवाइजरी जारी की गई है। इस एडवाइजरी में स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान रहने की को कहा गया है। सरकारी एजेंसी की चेतावनी के मुताबिक गूगल क्रोम की यह खामी साइबर क्रिमिनल्स को आपके फोन का एक्सेस दे सकती है और साथ ही आपका पर्सनल डेटा भी हैक हो सकता है।

End of Feed