Google Chrome के करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी, सरकार ने जारी किया अलर्ट

CERT-In ने यूजर्स को अलर्ट करते हुए कहा कि गूगल क्रोम में पाई गई खामियों का फायदा उठाकर साइबर क्रमिनल्स यूजर्स का डेटा चुरा सकते हैं। इतना ही नहीं वे इन खामियों की मदद से सिस्टम को भी अपने कंट्रोल में ले सकते हैं जिससे प्राइवेसी को बड़ा खतरा हो सकता है।

अगर आप इंटरनेट की दुनिया में ब्राउजिंग के लिए Google Chrome का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल गूगल क्रोम को लेकर सरकार की तरफ से बड़ी वॉर्निंग जारी की गई है। अगर आप थोड़ी सी लापरवाही बरतते हैं तो इससे आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In की तरफ से करोड़ों क्रोम यूजर्स के लिए गुरुवार को बड़ी चेतावनी जारी की गई है जिसमें बताया गया है कि क्रोम के डेस्कटॉप वर्जन में कई बड़ी खामियां पाई गई हैं।

CERT In Alert

गूगल क्रोम यूजर्स के लिए जारी हुआ बड़ा अलर्ट।(फोटो क्रेडिट-iStock)

CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने यूजर्स को अलर्ट करते हुए कहा कि गूगल क्रोम में पाई गई खामियों का फायदा उठाकर साइबर क्रमिनल्स यूजर्स का डेटा चुरा सकते हैं। इतना ही नहीं वे इन खामियों की मदद से सिस्टम को भी अपने कंट्रोल में ले सकते हैं जिससे प्राइवेसी को बड़ा खतरा हो सकता है।

End of Feed