Gmail यूजर्स ध्यान दें! गूगल हटा रहा हजारों जीमेल अकाउंट, कहीं लिस्ट में आपका नाम तो नहीं

Google Gmail Account Delete: गूगल सुरक्षा कारणों से इन जीमेल अकाउंट्स को हटाने वाला है। पुराने और निष्क्रिय अकाउंट साइबर खतरों के प्रति संवेदनशील होते हैं और इन्हें जल्दी निशाना बनाया जा सकता है। जीमेल के साथ गूगल Google Workspace का डेटा भी हटा सकता है, जिसमें Gmail, डॉक्स, ड्राइव, मीट, कैलेंडर और गूगल फोटो शामिल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • गूगल डिलीट करेगा हजारों जीमेल अकाउंट
  • दिसंबर 2023 से डिलीट होंगे अकाउंट
  • Google Workspace का डेटा भी होगा डिलीट

Google Gmail Account Delete: यदि आप भी ईमेल भेजने के लिए गूगल की जीमेल सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। गूगल ने हाल ही में घोषणा की है कि वह दिसंबर 2023 से हजारों जीमेल अकाउंट को डिलीट करना शुरू कर देगा। गूगल की नीति के अनुसार, जो जीमेल अकाउंट्स काफी समय से निष्क्रिय हैं, उन्हें हटा दिया जाएगा।

क्या आपका अकाउंट भी होगा डिलीट?

गूगल ने अपनी घोषणा में कहा है कि वह दो साल से निष्क्रिय (एन-एक्टिव) अकाउंट्स को हटा देगा। यानी यह परिवर्तन केवल निष्क्रिय अकाउंट को प्रभावित करता है। यदि आप अपने जीमेल, डॉक्स, कैलेंडर या फोटो का नियमित रूप से उपयोग करते हैं तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

End of Feed