Google ला रहा नया Voice SOS फीचर, सिर्फ तीन बार 'Help' बोलते ही पहुंचेगी मदद

नया Voice SOS फीचर एक्टिवेट होने के बाद सिर्फ अलर्ट भेजने तक सीमित नहीं रहेगा। सामने आई जानकारी के अनुसार, इसके जरिए रियल-टाइम लोकेशन शेयरिंग और इमरजेंसी वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे विकल्प भी शुरू हो सकते हैं।

गूगल कई तरह की सर्विस देता है। कंपनी अपने यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी के लिए समय-समय पर नए नए फीचर्स लाती रहती है। अब कंपनी एक ऐसा फीचर लाने जा रही है जो किसी कठिन हालात में बड़ी हेल्प करेगा। किसी मुसीबत में फंसने पर कई बार ऐसा होता है कि इंसान न तो फोन हाथ में ले पाता है और न ही किसी को कॉल करके मदद मांग पाता है। ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए Google एक नए सेफ्टी फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर बिना फोन को छुए सिर्फ अपनी आवाज के जरिए इमरजेंसी SOS एक्टिवेट कर सकेगा।

Google (13)

गूगल के इस अपकमिंग फीचर से करोड़ों यूजर्स को बड़ी सहूलियत मिलेगी।(फोटो क्रेडिट-Digit)

रिपोर्ट के मुताबिक, Google अपने Personal Safety ऐप में Voice-Activated Emergency SOS फीचर जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर के जरिए यूजर लगातार तीन बार 'Help' बोलकर इमरजेंसी प्रक्रिया शुरू कर सकेगा। इसके बाद फोन यूजर से वॉयस कमांड के जरिए कन्फर्मेशन भी मांगेगा।

End of Feed