आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी को ट्रैक नहीं कर सकेंगी वेबसाइट, Google लाया तगड़ा इलाज

Google Tracking Protection For Cookies: कूकीज आपकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए भी बड़ा खतरा है। इसकी मदद से आपकी पर्सनल जानकारी और विशिष्ट प्राथमिकता का पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा आपकी वेब हिस्ट्री को भी ट्रैक किया जा सकता है।

Google Tracking Protection For Cookies: टेक दिग्गज गूगल ने दुनिया भर के 30 मिलियन गूगल क्रोम यूजर्स (1 फीसदी) के लिए थर्ड पार्टी कूकीज को डिफॉल्ट रूप से ब्लॉक करना शुरू कर दिया है। दिसंबर में गूगल ने इसकी घोषणा की थी। गूगल ने कहा कि कंपनी 4 जनवरी को लाखों क्रोम यूजर्स के लिए ऑटोमेटिक रूप से थर्ड-पार्टी कुकीज को ब्लॉक कर देगी, जिससे अन्य वेबसाइटें आपकी एक्टिविटी को ट्रैक नहीं कर सकेंगी। इसके अलावा, ब्राउजर इस तकनीक को 'ट्रैकिंग प्रोटेक्शन' से बदल देगा।

क्या होता है कूकीज?

कुकीज आपका छोटा डेटा होता है, जो यह बताता है कि साइट ब्राउज करते समय आपकी विशिष्ट प्राथमिकता क्या थी। यानी इनकी मदद से आपके व्यवहार को ट्रैक किया जा सकता है। कुकीज का उपयोग मुख्य रूप से यूजर्स को उनकी प्राथमिकताओं के आधार पर पर्सनलाइज विज्ञापन और प्रोडक्ट दिखाने के लिए किया जाता है।

End of Feed