भारत में 15 अरब डॉलर का निवेश करेगा गूगल, विशाखापत्तनम से बिछाई जा रही समुद्री केबल

गूगल के 15 अरब डॉलर के AI डेटा सेंटर से विशाखापत्तनम ‘AI सिटी’ बनेगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- इससे भारत की डिजिटल ताकत और इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल क्षमता के बीच विशाखापत्तनम जल्द ही एक बड़े एआई हब के रूप में उभरेगा। तारलुवाड़ा में बनने वाले Google के 15 अरब डॉलर के ‘गूगल क्लाउड इंडिया एआई डेटा सेंटर’ के शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने इसे देश के डिजिटल ढांचे के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Google to invest 15 billion Dollars in India

भारत में 15 अरब डॉलर का निवेश करेगा गूगल, विशाखापत्तनम से बिछाई जा रही समुद्री केबल

‘एआई सिटी’ के रूप में होगा विकास

पीटीआई/भाषा के मुताबिक मंत्री ने कहा कि यह परियोजना विशाखापत्तनम को ‘एआई सिटी’ में बदल देगी। उन्होंने इस दिशा में नरेंद्र मोदी और एन. चंद्रबाबू नायडू की दूरदर्शिता की सराहना की। उनके अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, लॉजिस्टिक्स और एविएशन जैसे क्षेत्रों में बड़े बदलाव ला रही है, और यह केंद्र इन सेवाओं को और मजबूत करेगा।

End of Feed