Play Store पर आया सबसे काम का फीचर, एंड्रॉयड यूजर्स की होगी मौज, क्या आपने किया इस्तेमाल

Google Play Store: गूगल प्ले स्टोर पर अब आप एक बार में अधिकतम 3 एप को डाउनलोड कर सकेंगे। इससे पहले एक बार में एक ही ऐप डाउनलोड करने की सुविधा थी। यदि आप कई-कई दिन बाद फोन के ऐप को अपडेट करते हैं तो अब आप फटाफट यह काम कर पाएंगे। चलिए जानते हैं तरीका

Google Play Store: यदि आप एंड्रॉयड यूजर्स हैं और ऐप और गेम डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। गूगल ने आखिरकार प्ले स्टोर को मल्टीपल ऐप डाउनलोड के लिए सपोर्ट जारी कर दिया है। यानी अब आप एक साथ मल्टिपल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। अब तक प्ले स्टोर एक बाद में केवल एक ही ऐप को डाउनलोड करने की सुविधा देता है।

End of Feed