टेक एंड गैजेट्स

Flipkart Big Billion Days 2024 की तारीख आई सामने, कर लें खरीदारी की तैयारी

Flipkart Big Billion Days 2024 Sale: फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल (Big Billion Days 2024 Sale) कंज्यूमर्स इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, घरेलू उपकरणों और अन्य प्रोडक्ट पर शानदार डील्स और डिस्काउंट के लिए जानी जाती है।

Image

Flipkart Big Billion Days 2024 Sale:

Flipkart Big Billion Days 2024 Sale: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) की साल की सबसे बड़ी सेल बिग बिलियन डेज सेल 2024 की तारीख सामने आ गई है। हालांकि फ्लिपकार्ट ने सेल की तारीख की पुष्टि नहीं की है। Google सर्च लिस्टिंग के अनुसार, बिग बिलियन डेज 2024 सेल प्लस सदस्यों के लिए 29 सितंबर को शुरू होगी और अन्य उपयोगकर्ताओं के लिए 30 सितंबर को लाइव होगी। इसके अलावा टिपस्टर मुकुल शर्मा ने भी दावा किया है कि फ्लिपकार्ट की साल की सबसे बड़ी सेल इसी महीने शुरू होगी।

बिग बिलियन डेज सेल 2024

बता दें कि दिवाली से ठीक पहले लाइव होने वाली फ्लिपकार्ट की सेल बिग बिलियन डेज सेल का काफी पहले से इंतेजार किया जाता है। इस सेल में आईफोन से लेकर लगभग सभी प्रोडक्ट और डिवाइस पर दमदार डिस्काउंट मिलता है। इस साल यह सेल प्लस मेंबर्स के लिए 29 सितंबर और सभी यूजर्स के लिए 30 सितंबर से शुरू होगी। हालांकि, सेल कब तक चलेगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।

Flipkart Big Billion Days 2024

Flipkart Big Billion Days 2024

हम इस दावे की पुष्टि नहीं कर पाए, लेकिन टिपस्टर मुकुल शर्मा के एक एक्स (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पोस्ट में दावा किया गया है कि साल की सबसे बड़ी सेल इसी महीने शुरू होगी। यह सेल सितंबर के अंत में शुरू हो सकती है और अक्टूबर 2024 के शुरुआती दिनों तक चल सकती है। 2023 में, यह सेल अक्टूबर में लाइव हुई थी।

क्या-क्या मिलेगा सस्ता

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल कंज्यूमर्स इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, घरेलू उपकरणों और अन्य प्रोडक्ट पर शानदार डील्स और डिस्काउंट के लिए जानी जाती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वॉलमार्ट के स्वामित्व वाला ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए पांच प्रतिशत तक की छूट, फ्लिपकार्ट पे लेटर के माध्यम से 1,00,000 रुपये तक की क्रेडिट लाइन और यूजर्स सुपर कॉइन का उपयोग करके चुनिंदा प्रोडक्ट पर अतिरिक्त छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। अन्य ऑफर्स की घोषणा कंपनी सेल की तारीख की घोषणा के साथ कर सकती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article