Google Play Best of 2023: गूगल ने जारी की भारत के बेस्ट गेम और ऐप की लिस्ट, ये हैं टॉप पर

Google Play Best of 2023: साल 2023 में मोबाइल गेमिंग के क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखा गया है। लिस्ट के अनुसार, मोनोपॉली गो (Monopoly Go!) भारत का सर्वश्रेष्ठ गेम है। वहीं सबवे सर्फर्स ब्लास्ट (Subway Surfers Blast) को यूजर्स चॉइस 2023 अवार्ड मिला है। लिस्ट में ChatGPT का भी नाम शामिल है।

Google Play Best of 2023: गूगल ने अपने बेस्ट ऑफ 2023 अवॉर्ड की घोषणा कर दी है। अवॉर्ड के साथ कंपनी ने भारत में साल 2023 के टॉप गेम और टॉप मोबाइल एप की लिस्ट भी जारी की है। इन अवॉर्ड्स में आलोचकों और यूजर्स दोनों की पसंद को शामिल किया गया है। टॉप ऐप्स और गेम्स को अलग-अलग कैटेगरी जैसे यूजर्स की पर्सनल ग्रोथ, मेंटल हेल्थ, सेल्फ केयर और ऑनलाइन शॉपिंग के आधार पर रैंक किया गया है। चलिए देखते हैं लिस्ट।

Google Play Best of 2023: बेस्ट ऐप

गूगल की साल 2023 की बेस्ट ऐप की लिस्ट में पहले नंबर पर Imprint: Learn Visually आता है। वहीं यूजर चॉइस के आधार पर ChatGPT साल 2023 का बेस्ट ऐप बन गया है। फन कैटेगरी में बंबल और हिडन जेम्स कैटेगरी में Aware: Mindfulness & Wellbeing बेस्ट ऐप है।

End of Feed