Google Pixel Watch 4 हुई लॉन्च, एडवांस फीचर्स से लैस स्मार्टवॉच देगी 45 घंटे का बैकअप, जानें कीमत

Google ने Pixel 10 सीरीज को लॉन्च करने के साथ ही एक और बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी ने Pixel Watch 4 को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टवॉच में गूगल ने एक से बढ़कर एक एडवांस फीचर्स दिए हैं। इस स्मार्टवॉच में Loss of Pulse और Fall Detection जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Google Pixel Watch 4: दिग्गज कंपनी गूगल ने बुधवार को Made by Google इवेंट के दौरान बाजार में नई Pixel Watch 4 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस लेटेस्ट पिक्सल स्मार्टवॉच को दो अलग-अलग साइज में उपलब्ध कराया है। गूगल ने अपनी नई स्मार्टवॉच को कई सारे एंडवांस फीचर तो उपलब्ध कराएं हैं लेकिन इसमें आपको डिजाइन काफी हद तक पिक्सल वॉच 3 जैसा ही दिया है। आइए आपको Pixel Watch 4 के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Google Pixel Watch 4

गूगल पिक्सल वॉच 4 की बाजार में हुई धमाकेदार एंट्री। (फोटो क्रेडिट-Google Blog Screenshot)

Google Pixel Watch 4 की कीमत

Google Pixel Watch 4 को कंपनी ने दो अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें आपको 41mm और 45mm साइज के दो वेरिएंट मिलने वाले हैं। 41mm वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको 39,900 रुपये खर्च करने पड़ेंगे, जबकि वहीं अगर आप 45mm साइज वाले वेरिएंट की तरफ जाते हैं तो आपको 43,900 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 41mm वेरिएंट को आप Iris, Lemongrass, Porcelain और Obsidian कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे। 45mm वेरिएंट में आपको Moonstone, Porcelain और Obsidian कलर्स ऑप्शन मिलते हैं।

End of Feed