टेक एंड गैजेट्स

Google Pixel 10 लॉन्च होते ही Pixel 9 256GB की कीमत हुई धड़ाम, Amazon में इतनी रह गई कीमत

Google Pixel 10 के बाजार में दस्तक देते ही Pixel 9 की कीमत में बड़ी कटौती हो गई है। नए पिक्सल स्मार्टफोन के लॉन्च होने के कुछ घंटे बाद ही पिक्सल 9 में बंपर डिस्काउंट ऑफर लाइव कर दिया गया है। अब आप इसे हजारों रुपये के प्राइस कट के साथ सस्ते में खरीद सकते हैं।

Image

गूगल पिक्सल 9 की कीमत में हुई सबसे बड़ी कटौती। (फोटो क्रेडिट- Digit)

Google Pixel 9 Price Drop: टेक जायंट गूगल ने Google Pixel 10 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोन समेत 4 जबरदस्त स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप Google Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold की तरफ जा सकते हैं। लेटेस्ट पिक्सल स्मार्टफोन में आपको शानदार फीचर्स के साथ-साथ इंप्रेसिव डिजाइन भी मिलता है। गूगल ने Google Pixel 10 को 79,999 रुपये शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। अगर आपका इतना बजट नहीं तो आपके लिए गुड न्यूज है। नए पिक्सल स्मार्टफोन आते ही Google Pixel 9 की कीमत में बड़ी कटौती कर दी गई है।

Google Pixel 9 को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। हैवी प्राइस कट के बाद अब इसे सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। अगर आप अभी खरीदारी करते हैं तो आप हजारों रुपये की सीधी बचत कर पाएंगे। इसमें आपको टॉप नॉच कैमरा सेटअप और हाई परफॉर्मेंस वाला चीपसेट मिलने वाला है। आइए आपको पिक्सल 9 पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

Google Pixel 9 की धड़ाम हुई कीमत

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने Google Pixel 10 के लॉन्च होते ही Google Pixel 9 की कीमत में हैवी प्राइस कट किया है। वेबसाइट पर Pixel 9 का 256GB वेरिएंट 79,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है लेकिन, अब इस पर कंपनी ग्राहकों को 25% का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 60,190 रुपये में खरीद सकते हैं।

अमेजन अपने ग्राहकों को फ्लैट डिस्काउंट के साथ दूसरे कई सारे ऑफर्स भी दे रहा है। ग्राहकों को इस पर 1805 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। इसके अलावा आप सेलेक्टेड बैंक कार्ड पर 1500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पाएंगे। अगर आप का बजट अब भी कम है तो आप इसे सिर्फ 2710 रुपये मंथली EMI पर खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

20 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका

अब आपको अमेजन की तरफ से दिए जाने वाले सबसे बड़े ऑफर के बारे में बताते हैं। अमेजन Google Pixel 9 खरीदने वाले ग्राहकों को इस पर 47,150 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अगर आपको इस ऑफर की पूरी वैल्यू मिल जाती है तो आप इसे करीब 13000 रुपये में ही खरीद सकते हैं। हालांकि आपको यह ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी।

Google Pixel 9 के फीचर्स

  • Google Pxel 9 में कंपनी ने 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले दी है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दिया गया है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है जिसे आप अपग्रेड कर सकते हैं।
  • परफॉर्मेंस के लिए इस पिक्सल स्मार्टफोन में आपको Google Tensor G4 चिपसेट दिया या है।
  • गूगल ने इसमें 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी है।
  • फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+48 मेगापिक्सल के सेंसर दिए गए हैं।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4700mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसमें 27W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article