टेक एंड गैजेट्स

Instagram के करोड़ों यूजर्स की बल्ले-बल्ले, रील्स देखने और बनाने का अब मिलेगा असली मजा

Instagram इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए खुशखबरी है। मेटा ने दुनिया भर में पॉपुलर इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में एक धमाकेदार फीचर जोड़ दिया है। इस नए फीचर का इस्तेमाल करके यूजर्स अपनी भाषा के साथ-साथ दूसरी भाषा में भी रील्स बना सकेंगे।

Image

इंस्टाग्राम ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज।

मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टाग्राम एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। देशभर में करोड़ों लोग हर दिन इसका इस्तेमाल करते हैं। रील्स बनाने से लेकर फोटो शेयरिंग और एंटरटेनमेंट के लिए इसका जमकर इस्तेमाल होता है। दुनियाभर में करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। अपने यूजर्स को नया एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी समय-समय पर नए फीचर्स लाती रहती है। अब इंस्टाग्राम में एक ऐसा फीचर आ गया है जिससे रील्स देखने का अंदाज बदलने वाला है।

मेटा ने इंस्टाग्राम यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस देने के लिए AI वॉइस ट्रांसलेशन टूल का सपोर्ट दे दिया है। कंपनी ने अभी इस फीचर को सिर्फ इंग्लिश और स्पैनिश भाषा के साथ लॉन्च किया है लेकिन जल्द ही इसमें कुछ और भाषाएं जोड़ी जाएंगी। गुड न्यूज यह है कि यह फीचर पूरी तरह से फ्री और इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स के किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

अब दूसरी भाषा में भी बनेगी रील्स

मेटा ने इस लेटेस्ट फीचर की जानकारी देते हुए बताया कि इसे इनेबल करने के बाद आसानी से रील की भाषा को इंग्लिश और स्पैनिश में डब पाएंगे। इस फीचर को कंपनी ने इस तरह से डिजाइन किया है कि यह भाषा को ट्रांसलेट करने के साथ ही लिप-सिंक भी करेगा। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि क्रिएटर्स को अपनी रील्स को दूसरी भाषा के क्रिएटर्स तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे यूजर्स को फॉलोअर्स बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

कंपनी की मानें तो यह फीचर सिर्फ क्रिएटर्स की भाषा को बदलेगा। यह क्रिएटर्स की टोन, उनके एक्शन्स और ऑरिजनल स्टाइल से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं करेगा। कंपनी ने इस एआई टूल को इस तरह से डिजाइन किया है कि रील्स को दूसरी भाषा में डब करने के बाद यह पता नहीं चल पाएगा कि ओरिजनल वॉइस कौन सी थी। मतलब आपको यह टूल ऐसा फील कराएगा कि आपने खुद से दूसरी भाषा में रील्स बनाई है। इस टूल को इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है। इसके लिए आपको रील्स पब्लिश करने से पहले 'ट्रांसलेट योर वॉइस विद मेटा एआई' पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको लिप सिंक इनेबल करने का भी ऑप्शन दिया जाएगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article