टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुईं Google Pixel Watch 3 और Buds Pro 2, जानें कीमत और फीचर्स

google pixel watch 3, buds pro 2: Pixel Watch 3 में कैडेंस, स्ट्राइड लेंथ, वर्टिकल ऑसिलेशन जैसी डिटेल्स के अलावा रेडीनेस और कार्डियो लोड ट्रैकिंग फीचर्स का सपोर्ट भी है। वहीं Pixel Buds Pro 2 में Tensor A1 चिप, 11mm ड्राइवर्स और नया “स्मूथ ट्रेबल के लिए हाई-फ्रीक्वेंसी चैंबर” मिलता है।

Image

Google Pixel Watch 3, Buds Pro 2

Google Pixel Watch 3, Buds Pro 2: मेड बाय गूगल लॉन्च इवेंट में टेक दिग्गज ने गूगल पिक्सल वॉच 3 और गूगल पिक्सल बड्स प्रो 2 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसी इवेंट में कंपनी ने चार नए पिक्सल 9 सीरीज फोन भी लॉन्च किए हैं, जिसमें पिक्सल 9 प्रो फोल्ड भी शामिल हैं। पिक्सल वॉच 3 और पिक्सल बड्स प्रो 2 को लेटेस्ट फीचर्स से लैस किया गया है। चलिए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Google Pixel Watch 3, Buds Pro 2 Price: भारत में कीमत

पिक्सल वॉच 3 छह महीने के लिए फिटबिट प्रीमियम के साथ आता है और इसकी कीमत 41 मिमी के लिए 39,900 रुपये और 45 मिमी वेरिएंट के लिए 43,900 रुपये है। वहीं पिक्सल बड्स प्रो 2 की कीमत 22,900 रुपये है।

Pixel Watch 3 की स्पेसिफिकेशन

पिक्सल वॉच 3 दो डिस्प्ले साइज 41 मिमी और 45 मिमी में आती है। दोनों वेरिएंट कंपनी के एक्टुआ डिस्प्ले से लैस हैं। गूगल का कहना है कि पिक्सल वॉच 3 में 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जो कि पिछले साल के मॉडल से दोगुनी है। वहीं इसमें पहले के मुकाबले बेजल्स भी काफी कम हैं।

Pixel Watch 3 के फीचर्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को कॉम्पलैक्स रन रूटीन प्लान करने की सुविधा मिलती है। इसमें कैडेंस, स्ट्राइड लेंथ, वर्टिकल ऑसिलेशन जैसी डिटेल्स के अलावा रेडीनेस और कार्डियो लोड ट्रैकिंग फीचर्स का सपोर्ट भी है। Pixel Watch 3 की बैटरी लाइफ में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यह ऑन डिस्प्ले मोड के साथ 24 घंटे तक इस्तेमाल की जा सकती है। वहीं बैटरी सेवर मोड के साथ वॉच 36 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकती है।

Pixel Buds Pro 2 स्पेसिफिकेशन

Pixel Buds Pro 2, गूगल के पहले TWS ईयरफोन हैं जो Tensor A1 चिप से लैस हैं। नए ईयरबड्स में 11mm ड्राइवर्स के साथ-साथ एक नया “स्मूथ ट्रेबल के लिए हाई-फ्रीक्वेंसी चैंबर” है। गूगल ने साइलेंट सील 2.0 के साथ एक्टिव नॉइज कैंसलेशन पेश किया है, जो एक नई तकनीक है। वायरलेस ईयरबड्स में 'कन्वर्सेशन डिटेक्शन' भी है, जो एक नया फीचर है जो म्यूजिक को पोज करने और ट्रांसपेरेंसी मोड पर स्विच करने के लिए AI का उपयोग करता है, जब कोई आपसे बातचीत करता है। बातचीत खत्म होने के बाद यह ऑटोमेटिक रूप से ANC मोड में वापस चले जाते हैं। बड्स में केस के साथ 30 घंटे और केस के बिना 8 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article