टेक एंड गैजेट्स

Google Pixel 9 Series: AI और दमदार कैमरे के साथ लॉन्च हुए पिक्सल 9 सीरीज स्मार्टफोन, जानें कीमत और खास फीचर्स

Google Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL: गूगल पिक्सल 9 सीरीज में IP68 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, गूगल कास्ट, जीपीएस, डुअल बैंड जीएनएसएस, बेईडौ, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस, नेवीआईसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

Image

Google Pixel 9, Pixel 9 Pro

Google Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL: गूगल ने भारत में अपनी नई पिक्सल 9 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने गूगल पिक्सल 9, पिक्सल 9 प्रो, पिक्सल 9 प्रो एक्सएल फोन को पेश किया है। इसके अलावा गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड को भी पेश किया गया है। सीरीज के सभी स्मार्टफोन को Tensor G4 चिपसेट और टाइटन M2 सिक्योरिटी चिप के साथ पेश किया गया है। पिक्सल 9 को डुअल कैमरा वहीं सीरीज के प्रो वेरियंट को तीन रियर कैमरों से लैस किया गया है। चलिए जानते हैं फोन की खासियत, कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Google Pixel 9 Series Price: भारत में कीमत

  • Pixel 9 (12GB + 256GB) - 79,999 रुपये
  • कलर ऑप्शन- Peony, Porcelain, Obsidian और Wintergreen कलर
  • Pixel 9 Pro (16GB + 256GB) - 1,09,999 रुपये
  • Pixel 9 Pro XL (16GB + 256GB)- 1,24,999 रुपये
  • यह दोनों फोन -हेजल, पोर्सिलेन, रोज क्वार्ट्ज और ओब्सीडियन कलर में आते हैं।

Google Pixel 9 Series Specs: खासियत

गूगल पिक्सल 9, पिक्सल 9 प्रो, पिक्सल 9 प्रो एक्सएल स्मार्टफोन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स से लैस हैं, जो सॉफ्टवेयर और कैमरे के साथ भी काम करता है। तीनों फोन में ऐड मी, हैंड्स-फ्री एस्ट्रो फोटोग्राफी, फेस अनब्लर, टॉप शॉट, फ्रीक्वेंट फेस, वीडियो बूस्ट, विंड नॉइज रिडक्शन, ऑडियो मैजिक इरेजर, मैक्रो फोकस वीडियो, मेड यू लुक और मैजिक एडिटर जैसे फीचर्स शामिल हैं।

अन्य फीचर्स की बात करें तो गूगल पिक्सल 9 सीरीज में IP68 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, गूगल कास्ट, जीपीएस, डुअल बैंड जीएनएसएस, बेईडौ, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस, नेवीआईसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

Google Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL Specs:स्पेसिफिकेशन

कैटेगरी Google Pixel 9Google Pixel 9 ProGoogle Pixel 9 Pro XL
ओएसएंड्रॉयड 14एंड्रॉयड 14एंड्रॉयड 14
डिस्प्ले6.3 इंच एक्टुआ डिस्प्ले6.3 इंच सुपर एक्टुआ डिस्प्ले (एलटीपीओ)6.8 इंच सुपर एक्टुआ डिस्प्ले (एलटीपीओ)
प्रोसेसरTensor G4,Titan M2 सिक्योरिटी प्रोसेसरTensor G4,Titan M2 सिक्योरिटी प्रोसेसर Tensor G4,Titan M2 सिक्योरिटी प्रोसेसर
रैम12 GB16 GB16 GB
स्टोरेज256 जीबी256 जीबी256 जीबी/ 512 जीबी
प्राइमरी कैमरा50MP50MP50MP
अल्ट्रावाइड कैमरा48MP48MP48MP
टेलीफोटो कैमरानहीं है48MP48MP
सेल्फी कैमरा10.5MP 42MP42MP
बैटरी 4,700 mAh4,700 mAh5,060 mAh
चार्जिंगफास्ट वायर्ड और वायरलेसफास्ट वायर्ड और वायरलेसफास्ट वायर्ड और वायरलेस
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article