Google Pixel 9A की इतनी हो सकती है कीमत, मिल सकते हैं ये धाकड़ फीचर्स

गूगल की स्मार्टफोन सीरीज पिक्सल का नया पिक्सल 9A डिवाइस मार्च में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। गूगल पिक्सल 9A में गूगल का टेनोर G4 प्रोसेसर ऑफर किया जा सकता है। माना जा रहा है कि गूगल पिक्सल 9A की शुरुआती कीमत 499 डॉलर्स यानी 43,806 रुपये हो सकती है। यहां हम आपको गूगल पिक्सल 9A की लीक कीमतों और धाकड़ फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Google Pixel 9A Price: गूगल की स्मार्टफोन सीरीज पिक्सल का नया पिक्सल 9A डिवाइस मार्च में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। लोग काफी बेसब्री से गूगल के इस नए स्मार्टफोन के लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच पिक्सल 9A की कीमत लीक होने की खबर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि गूगल पिक्सल 9A की शुरुआती कीमत 499 डॉलर्स यानी 43,806 रुपये हो सकती है। यहां हम आपको गूगल पिक्सल 9A की लीक कीमतों और धाकड़ फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Google Pixel 9A Price

Google Pixel 9A की इतनी हो सकती है कीमत

पिक्सल 9A की कीमत हुई लीक

फिलहाल यूरोप और ब्रिटेन से पिक्सल 9A की कीमत लीक की खबरें सामने आ रही हैं। NDTV प्रॉफिट में छपी एक खबर के मुताबिक यूरोप में पिक्सल 9A के 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 599 यूरो यानी लगभग 50,000 रुपये, जबकि 256GB वेरिएंट की कीमत 649 यूरो यानी लगभग 58,000 रुपये हो सकती है। जबकि ब्रिटेन में 128GB वेरिएंट की कीमत 499 GBP ये लगभग 54,000 रुपये और 256GB वेरिएंट की कीमत 599 GBP यानी लगभग 65,000 रुपये हो सकती है।

End of Feed