Google Pixel 9, Pixel 9 Pro Fold Launch Today: गूगल पिक्सल फोन अपने फ्लैगशिप फीचर्स, सॉफ्टवेयर और कैमरा सेटअप के लिए जाने जाते हैं। साथ ही इन फोन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए भी जाना जाता है। यदि आप भी गूगल पिक्सल फोन को पसंद करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि आप गूगल पिक्सल सीरीज की नई जनरेशन को लॉन्च करेगा। इस सीरीज के तहत कंपनी 4 नए मॉडल पेश करने वाली है। जिसमें Google Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL, Pixel 9 Pro Fold शामिल है। वहीं पिक्सल फोल्ड पहली बार भारत में लॉन्च होने वाला है।
Google Pixel 9 Series
ये भी पढ़ें: बिना इंटरनेट चलेगा YouTube, बहुत आसान है तरीका
Made by Google Event
पिछले साल की तरह इस बार भी मेड बाय गूगल इवेंट में कंपनी नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। यह गूगल इवेंट आज भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे से शुरू होगा। वहीं भारत में गूगल पिक्सल फोन 14 अगस्त को लॉन्च होंगे। इस इवेंट को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए हमने डायरेक्ट स्ट्रीमिंग लिंक को एम्बेड किया है जो आपको लॉन्च इवेंट के शुरू होते ही सीधे उस तक ले जाएगा। यहां क्लिक करके देख सकेंगे इवेंट
क्या-क्या होगा लॉन्च
गूगल पिक्सल 9 सीरीज के तहत गूगल पिक्सल 9, गूगल पिक्सल 9 प्रो, गूगल पिक्सल 9 प्रो एक्सएल और गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड को पेश किया जा सकता है। वहीं कंपनी पिक्सल वॉच 3 को भी पेश करने वाली है। सबसे खास बात यह है गूगल पिक्सल फोल्डेबल फोन को भी पहली बार भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Google Pixel 9 Pro Fold: क्या होगा खास
Pixel 9 Pro Fold में 6.4 इंच का कवर डिस्प्ले और 8 इंच का इनर डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की संभावना है, जिसमें 48MP का प्राइमरी, 10.5MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल और 10.8MP का टेलीफोटो शूटर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फ्रंट में 10MP का शूटर होने की उम्मीद है। इस फोन को सीरीज के अन्य मॉडल की तरह Tensor G4 चिप से लैस किया जाएगा।
Google Pixel 9 Series: क्या होंगे अपग्रेड
Pixel 9 Pro में पिछले Pro मॉडल की तुलना में अधिक कॉम्पैक्ट डिजाइन होगा। इस फोन को 6.3 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा प्रो वेरियंट को 16GB रैम, 512GB तक स्टोरेज और एक नया कैमरा सिस्टम से लैस किया जा सकता है, जिसमें 48MP का टेलीफोटो लेंस और 42MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा शामिल है। वहीं Pixel 9 में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12GB रैम होने की उम्मीद है। Pixel 9 Pro XL में 6.5 और 6.9 इंच के बीच एक बड़ी स्क्रीन पेश करने का अनुमान है। इस फोन को बड़ी बैटरी से लैस किया जा सकता है।
