टेक एंड गैजेट्स

आने वाली है Google Pixel 10 सीरीज, लॉन्च से पहले कीमत आई सामने, जानें इसके 5 नए फीचर्स

Google Pixel 10 सीरीज का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। कंपनी इसे अपने 'Made by Google' इवेंट में लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत पर फीचर्स सामने आ चुके हैं। आइए आपको इसे बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Image

गूगल की नई पिक्सल स्मार्टफोन सीरीज बाजार में जल्द देगी दस्तक।(फोटो क्रेडिट- X/zellzoi)

Google Pixel 10 Latest Update: टेक जायंट गूगल जल्द ही भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Google Pixel 10 को लॉन्च करेगा। गूगल की नई पिक्सल सीरीज को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। लॉन्च से पहले ही इस अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज (Upcoming Smartphones) के बारे में लगभग-लगभग सब कुछ पता चल चुका ह। गूगल इस महीने 20 अगस्त को 'Made by Google' इवेंट में नई पिक्सल सीरीज को लॉन्च कर सकता है। अगर आप आने वाले पिक्सल स्मार्टफोन्स को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत भी सामने आ गई है। आइए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Google Pixel 10 सीरीज में 4 फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स देखने को मिल सकते हैं। इस लिस्ट में Pixel 10 के साथ-साथ Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Fold शामिल होंगे। नई पिक्सल सीरीज में फैंस को लेटेस्ट Tensor G5 चिपसेट का सपोर्ट मिल सकता है। बाजार में इसकी सीधी टक्कर Apple की अपकमिंग iPhone 17 सीरीज से होने वाली है। कंपनी नई सीरीज के स्मार्टफोन्स में Google Pixel 9 की तुलना में कई बड़े अपग्रेड्स दे सकती है।

Google Pixel 10 सीरीज की कीमत

गूगल Google Pixel 10 सीरीज में शामिल बेस मॉडल यानी Google Pixel 10 को 99,990 रुपये की कीमत में लॉन्च कर सकता है। वहीं Google Pixel 10 Pro को बाजार में 1,19,990 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। सीरीज का टॉप मॉडल यानी Google Pixel 10 Pro XL बाकी दोनों वेरिएंट के मुकाबले आपको थोड़ा महंगा मिल सकता है। लीक्स की मानें तो कंपनी इस टॉप वेरिएंट को करीब 1,39,990 रुपये में लॉन्च कर सकती है।

Google Pixel 10 सीरीज के फीचर्स

  • इस बार नई पिक्सल सीरीज में फैंस को थोड़ी बडी डिस्प्ले मिल सकती है। इस बार कंपनी Goole Pixel 10 में 6.8 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है।
  • नई पिक्सल सीरीज में नई टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है। हैंडसेट में Magnetic wireless charging का सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी इसके लिए
  • Google Pixel 10 सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स में इस बार कंपनी ट्रिपल कैमरा सेटअप दे सकती है। इसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है।
  • Google Pixel 10 को कंपनी 4970mAh की बैटरी के साथ लॉन्च कर सकती है जो कि 29W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
  • हाई स्पीड परफर्मेंस के लिए इस बार कंपनी लेटेस्ट चिपसेट Google Tensor G5 के साथ नई सीरीज को लॉन्च कर सकती है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article