गूगल ने अपनी नई Google Pixel 10 स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च कर दिया है। अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब आपके पास एक दो नहीं बल्कि 4 नए स्मार्टफन्स के ऑप्शन हैं। गूगल ने 'Made by Google' इवेंट में Google Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने स्मार्टफोन्स लॉन्च करने के साथ ही अपने फैंस के लिए कुछ बड़े ऐलान भी किए हैं।
गूगल ने करोड़ों एआई इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की कराई मौज।
आपको बात दें कि गूगल ने पिक्सल स्मार्टफोन्स को इस बार बड़े अपग्रेड्स के साथ लॉन्च किया है। इस बार पिक्सल स्मार्टफोन्स लवर्स को बेस वेरिएंट से ही ट्रिपल कैमरा सेटअप मुहैया कराया गया है। Google Pixel 10 सीरीज की लॉन्चिंग के साथ ही प्री ऑर्डर भी शुरू हो गए हैं। अगर आप ऐसे यूजर्स हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करते हैं तो बता दें कि गूगल ने अपने ग्राहकों को एआई का बड़ा तोहफा दे दिया है।
Google Ai Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन
Made by Google इवेंट के दौरान कंपनी ने अपने फैंस को Google Ai Pro का सब्स्क्रिप्शन फ्री में देने का ऐलान किया है। हालांकि यह ऑफर सिर्फ उन ग्राहकों के लिए है जो कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Google Pixel 10 Pro या फिर Pixel 10 Pro Fold खरीदेंगे। अगर आपको Google Ai Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता तो इसमें आपको Gemini AI Assistant का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें यूजर्स को कुछ क्रिएटिव टूल अजमाने को भी मिलेंगे जैसे Flow और Whisk, रिसर्च और राइटिंग के लिए NotebookLM का इस्तेमाल कर पाएंग। इसके अलावा कोडिंग के लिए Jules का भी इस्तेमाल कर पाएंगे।
Google Pixel 10 कीमत और फीचर्स
Google Pixel 10 की बाजार में एंट्री हो गई है। इस स्मार्टफोन में आपको कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। इसकी कीमत की बात करें इसे कंपनी ने 256GB स्टोरेज के साथ मार्केट में पेश किया है जिसे आप 79,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इस लेटेस्ट पिक्सल स्मार्टफोन में आपको 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें कंपनी ने 12GB की रैम दी है। स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस के लिए हैंडसेट में Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है। सिक्योरिटी को बढ़ाने के लिए कंपनी ने Titan M2 चिपसेट दिया है।
Google Pixel 10 को गूगल ने एंड्रॉयड 16 के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें कंपनी ने 48+10.8+13 मेगापिक्सल का सेंसर दिया है। आपको बता दें कि यह गूगल की पिक्सल सीरीज का पहला ऐसा बेस वेरिएंट है जिसमें कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4970mAh की बैटरी मिलती है। इसमें आपको 30W की फास्ट चार्जिंग मिलेंगी।
