गूगल की नई स्मार्टफोन सीरीज में एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)
Google Pixel 10 Series Launch Event: टेक जायंट गूगल का मेगा इवेंट ‘मेड बाय गूगल’ आज(20 अगस्त) आयोजित होने जा रहा है। गूगल अपने इस इवेंट में फैंस के लिए GooglePixel 10 सीरीज को लॉन्च करेगा। अब से कुछ घंटों के बाद आखिरकार गूगल पिक्सल स्मार्टफोन लवर्स का नई सीरीज को लेकर किया जा रहा लंबा इंतजार खत्म होने वाला है। गूगल आज के इवेंट में चार नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है जिसमें Google Pixel 10, Google Pixel 10 Pro, Google Pixel 10 Pro XL और Google Pixel 10 Pro Fold शामिल होंगे।
Google Pixel 10 सीरीज को लेकर फैंस के बीच में जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है। लॉन्च से कई महीनों पहले से ही इसको लेकर लगातार बातचीत हो रही है। इस सीरीज की कई सारी लीक्स भी सामने आ चुकी हैं। माना जा रहा है गूगल नई स्मार्टफोन सीरीज में कई बड़े बदलाव कर सकता है। इस बार गूगल नए पिक्सल फोन्स के कैमरा और प्रोसेसर डिपॉर्टमेंट में कई बड़े बदलाव कर सकता है।
Google Pixel 10 सीरीज लॉन्च इवेंट 20 अगस्त यानी आज होने वाला है। मेड बाय गूगल इवेंट को कंपनी अमेरिका के न्यूयार्क शहर में आयोजित कर रही है। अगर आप इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो बता दें कि आप इसे कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल में देख सकते है। भारतीय समयानुसार इवेंट की शुरुआत रात 10.30 मिनट से होगी। आपको बता दें गूगल इस नई सीरीज का एक खास इवेंट 21 अगस्त को इंडिया में भी आयोजित कर रही है।
Google Pixel 10 सीरीज की भारत में क्या कीमत हो सकती है इसको लेकर कई सारी लीक्स सामने आई हैं। हालांकि अब इसका इंतजार भी खत्म होने वाला है कि भारत में इसकी ऑफिशियल प्राइसिंग क्या होगी। लीक्स की मानें तो पिक्सल स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट को भारतीय बाजार में 80 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर सकती है। वहीं सीरीज के टॉप वेरिएंट यानी Google Pixel 10 Pro XL मॉडल को 1 लाख 20 हजार रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- iPhone 14 की औंधे मुंह गिरी कीमत, फ्लिपकार्ट में हो गया अब तक का सबसे बड़ा Price drop
गूगल इस बार पिक्सल स्मार्टफोन के कैमरा सेगमेंट में कई बड़े बदलाव कर सकता है। लीक्स की मानें तो कंपनी नई सीरीज के बेस वेरिएंट में ट्रिपल कैमरा सेटअप दे सकती है। हालांकि प्रो मॉडल की तुलना में यह थोड़े कमजोर हो सकते हैं। वहीं अगर बात की जाए तो Pixel 10 Pro और Pro XL के कैमरा पिछले वेरिएंट की तरह ही होंगे लेकिन इसमें थोड़े बहुत बदलाव हो सकते हैं। फोल्डेबल स्मार्टफोन को छोड़कर सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स में 42 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
Google Pixel 10 सीरीज में 6.3 इंच की बड़ी LTPO OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। डिस्प्ले पैनल में 144Hz का रिफ्रेश दिया जा सकता है। गूगल अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज को Google Tensor G5 चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकता है। यह एक 3nm टेक्नोलॉजी बेस्ड चिपसेट होगा जो कि बैटरी की खपत को कम करेगा। नई गूगल पिक्सल सीरीज को एंड्रॉयड 15 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में आपको भर-भर के एआई फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। Google Pixel 10 में आपको 4800mAh की बैटरी दी जा सकती है।