गूगल ने Google ने Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL के साथ Google Pixel 10 Pro Fold को भी लॉन्च कर दिया है। इन सभी फोन की लॉन्चिंग गूगल के मेगा इवेंट Made by Google में हुई। Google Pixel 10 Pro Fold, एक बुक स्टाइल स्मार्टफोन है जिसमें 6.4 इंच की OLED कवर स्क्रीन है और मेन स्क्रीन 8 इंच की OLED है। Google Pixel 10 Pro Fold में 3nm Tensor G5 प्रोसेसर है और सिक्योरिटी के लिए Tensor M2 चिप है जिसे खुद गूगल ने पिक्सल सीरीज के फोन के लिए डिजाइन किया है। Google Pixel 10 Pro Fold में 5,015mAh की बैटरी है जिसके साथ वायर और वायरलेस दोनों तरह की चार्जिंग का सपोर्ट है।
Google Pixel 10 Pro Fold/Photo-Google
Google Pixel 10 Pro Fold की कीमत
गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड की शुरुआती कीमत $1,799 (लगभग ₹1,56,600) है, जो इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए तय की गई है। यह स्मार्टफोन 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः $1,919 (लगभग ₹1,67,000) और $2,149 (लगभग ₹1,87,000) रखी गई है। भारत में इसका केवल 256GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 1,72,999 रुपये है। फोन दो कलर ऑप्शंस मूनस्टोन और जेड में खरीदा जा सकेगा।
Google Pixel 10 Pro Fold स्पेसिफिकेशंस
गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड के साथ आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉयड 16 मिलता है। इसमें 6.4-इंच OLED कवर डिस्प्ले (1,080×2,364 पिक्सल रेजॉल्यूशन) दिया गया है, जो 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 408ppi पिक्सल डेंसिटी, HDR सपोर्ट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन का मेन डिस्प्ले 8-इंच OLED पैनल (2,076×2,152 पिक्सल रेजॉल्यूशन) है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 373ppi पिक्सल डेंसिटी और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है।
यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन 3nm Tensor G5 चिपसेट और Titan M2 सिक्योरिटी चिप से लैस है। इसमें 16GB LPDDR5X RAM दी गई है और यह 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी ने इस डिवाइस के लिए 7 साल तक एंड्रॉयड अपडेट्स देने का वादा किया है।
फोन में कई AI-सक्षम फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें Gemini Live, Circle to Search, Call Assist और ऑन-डिवाइस Gemini Nano मॉडल का सपोर्ट है। कैमरा फीचर्स में Gemini-पावर्ड Camera Coach, Add Me, Face Unblur, Best Take, Auto Frame, Magic Eraser, Reimagine, Portrait जैसे टूल शामिल हैं।
Google Pixel 10 Pro Fold/Photo-Google
Google Pixel 10 Pro Fold का कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करें तो गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48MP प्राइमरी कैमरा (f/1.7 अपर्चर), 10.5MP अल्ट्रावाइड लेंस (127° फील्ड ऑफ व्यू) और 10.8MP टेलीफोटो लेंस (10x ऑप्टिकल जूम) शामिल है। सेल्फी के लिए फोन के कवर और मुख्य दोनों डिस्प्ले पर 10MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Google Pixel 10 Pro Fold की बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC, GPS और USB Type-C का सपोर्ट है। फोन का साइज़ 155.2 × 76.3 × 10.8 मिमी (फोल्डेड) और 155.2 × 150.4 × 5.2 मिमी (अनफोल्डेड) है। इसका वजन 258 ग्राम है। कंपनी के अनुसार, इस डिवाइस को IP68 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित है। पावर के लिए इसमें 5,015mAh बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग और 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
