टेक एंड गैजेट्स

Google दो दिन बाद लॉन्च करेगा अपना सबसे दमदार फोन, AI और कैमरा में होगा बड़ा धमाका

Pixel 10 का सबसे बड़ा बदलाव इसका कैमरा होगा। इस बार वेनिला Pixel 10 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा रहा है, जिसमें टेलीफोटो लेंस भी शामिल होगा। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका प्राइमरी और अल्ट्रावाइड कैमरा Pixel 9 जितना दमदार नहीं होगा। Google Pixel 10 सीरीज में कई नए AI टूल्स जोड़े जा रहे हैं। इनमें Pixel Sense वर्चुअल असिस्टेंट खास है, जो आपके Google ऐप्स के डेटा से स्मार्ट सजेशन देगा।

Image

डिजाइन के मामले में पिक्सल 10 सीरीज में ज्यादा अंतर नहीं होगा, लेकिन कलर ऑप्शंस और फोल्ड में नए बदलाव देखने को मिलेंगे।

Google Pixel 10 Series: गूगल ने आधिकारिक तौर अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 10 सीरीज को ग्लोबल लॉन्च करने का एलान कर दिया है। इस फोन का लॉन्च 20 अगस्त को न्यूयॉर्क में होने जा रहा है। इस इवेंट में Google अपने नए फोन, वॉच और टेक प्रोडक्ट्स पेश करेगा। Pixel 10 सीरीज में इस बार कैमरा, AI फीचर्स और वायरलेस चार्जिंग जैसे कई बड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं।

Pixel 10 में मिलेंगे कैमरा अपग्रेड और नए फीचर्स

एंड्रॉइड अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, Pixel 10 का सबसे बड़ा बदलाव इसका कैमरा होगा। इस बार वेनिला Pixel 10 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा रहा है, जिसमें टेलीफोटो लेंस भी शामिल होगा। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका प्राइमरी और अल्ट्रावाइड कैमरा Pixel 9 जितना दमदार नहीं होगा। वहीं, Pixel 10 Pro और Pro XL पुराने 9 Pro के समान ही कैमरा हार्डवेयर के साथ आ सकते हैं।

AI इंटीग्रेशन और स्मार्ट टूल्स

Google Pixel 10 सीरीज में कई नए AI टूल्स जोड़े जा रहे हैं। इनमें Pixel Sense वर्चुअल असिस्टेंट खास है, जो आपके Google ऐप्स के डेटा से स्मार्ट सजेशन देगा। इसके अलावा, "Speak-to-Tweak" जैसे फीचर्स से फोटो को वॉइस कमांड से एडिट किया जा सकेगा और "Camera Coach" नाम का AI फीचर शूटिंग के दौरान सही एंगल और लाइटिंग के टिप्स देगा।

प्रोसेसर और बैटरी पर फोकस

एंड्रॉइड अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, Pixel 10 में नया Tensor G5 चिपसेट मिलेगा जिसे इस बार Samsung नहीं बल्कि TSMC बनाएगी। 3nm N3E प्रोसेस से बना यह चिप iPhone 16 Pro के A18 Pro जैसा होगा, जिससे परफॉर्मेंस और थर्मल मैनेजमेंट बेहतर होगा। फोन का वजन और मोटाई भी पिछले मॉडल से ज्यादा है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें बड़ी बैटरी हो सकती है। एंड्रॉइड अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, यह मैग्नेटिक Qi2 चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है।

डिजाइन और कलर ऑप्शंस

डिजाइन के मामले में पिक्सल 10 सीरीज में ज्यादा अंतर नहीं होगा, लेकिन कलर ऑप्शंस और फोल्ड में नए बदलाव देखने को मिलेंगे। Pixel 10 को ओब्सीडियन, इंडिगो, फ्रॉस्ट और लिमोनसेलो कलर्स में पेश किया जा सकता है। वहीं प्रो मॉडल पोर्सिलेन, जेड और मूनस्टोन शेड्स भी आएंगे। खास बात यह है कि Pixel 10 Pro फोल्ड का पहला पोर्टेबल फोन IP68 डस्ट रेटिंग रेटिंग वाला होगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article