टेक एंड गैजेट्स

Apple की यह प्रीमियम सर्विस फ्री दे रहा Airtel, नहीं लगेगा एक भी रुपये!

एयरटेल ने बताया कि कंपनी के पास 25 से ज्यादा OTT ऐप्स के साथ पार्टनरशिप है। इसमें Amazon, Netflix, Disney, Zee जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा Airtel ने Google Cloud Storage और Perplexity AI Pro (₹17,000/साल का प्लान) जैसी एक्सक्लूसिव सर्विस भी अपने ग्राहकों को दी हैं। अब कंपनी ने प्रीपेड यूजर्स के लिए एप्पल म्यूजिक की सुविधा शुरू की है।

Image

एयरटेल ने अब प्रीपेड यूजर्स के लिए भी Apple Music का फ्री सब्सक्रिप्शन शुरू कर दिया है। (फोटो-Canva)

Airtel prepaid Apple Music: यदि आप भारती एयरटेल यूजर्स हैं तो आपके लिए अच्छी खबह है। क्योंकि कंपनी ने अपने कंटेंट बंडलिंग स्ट्रेटेजी को और मजबूत करते हुए अब प्रीपेड यूजर्स के लिए भी Apple Music का फ्री सब्सक्रिप्शन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने ₹361 डेटा पैक में भी बदलाव किया है, जिसमें अब ग्राहकों को 90 दिन की वैलिडिटी मिल रही है।

प्रीपेड पर आया Apple Music

एयरटेल ने पहले सिर्फ पोस्टपेड और Wi-Fi यूजर्स को Apple Music और Apple TV+ का फायदा दिया था। अब प्रीपेड ग्राहकों को भी यह सुविधा मिलेगी। प्रीपेड यूजर्स को 6 महीने तक फ्री Apple Music दिया जाएगा, जिसके बाद ₹119/माह चार्ज लगेगा। हालांकि इसकी एलिजिबिलिटी डिटेल्स अभी साफ नहीं हैं, लेकिन यूजर्स Airtel Thanks ऐप पर इसकी उपलब्धता चेक कर सकते हैं।

एयरटेल और Apple की पार्टनरशिप

एयरटेल और Apple की पार्टनरशिप अगस्त 2024 में शुरू हुई थी, जिसमें एक्सक्लूसिव तौर पर भारतीय ग्राहकों को Apple TV+ और Apple Music के ऑफर दिए गए थे। अब इसे प्रीपेड तक बढ़ाकर कंपनी अपने कंटेंट पोर्टफोलियो को और मजबूत करना चाहती है। यह कदम सीधे तौर पर एयरटेल के 5G और एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम को बढ़ावा देगा।

एयरटेल की कंटेंट स्ट्रेटेजी

Q1 FY26 की अर्निंग कॉल में एयरटेल के VC और MD गोपाल विट्टल ने बताया था कि कंपनी के पास 25 से ज्यादा OTT ऐप्स के साथ पार्टनरशिप है। इसमें Amazon, Netflix, Disney, Zee जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा Airtel ने Google Cloud Storage और Perplexity AI Pro (₹17,000/साल का प्लान) जैसी एक्सक्लूसिव सर्विस भी अपने ग्राहकों को दी हैं।

बदला गया ₹361 डेटा पैक

एयरटेल ने अपने लोकप्रिय ₹361 डेटा पैक में बदलाव किया है। पहले यह पैक 50GB डेटा 30 दिन के लिए देता था। अब वही 50GB डेटा 90 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा, जिससे ग्राहकों को लंबे समय तक डेटा उपयोग करने की आज़ादी मिलेगी। लिमिट खत्म होने पर डेटा ₹0.50 प्रति MB चार्ज पर मिलेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article