टेक एंड गैजेट्स

Google AI Photo Editor: बेकार और कटी-फटी फोटो को भी चमकाएगा गूगल, AI से फ्री में करें एडिट

Google AI Photo Editor: गूगल के एआई एडिटिंग टूल का फायदा उन यूजरों को सबसे ज्यादा होगा, जो पहाड़, नदी किनारे जाकर अपनी फोटो क्लिक करवाना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि फोटो के बैकग्राउंड में पहाड़, पानी दिखाई दे। यूजर्स फोटो के बैकग्राउंड को एआई की मदद से बदल सकेंगे।

Image

Google Photos AI Editing Tools (image-Google)

Google Photos AI Editing Tools: मोबाइल फोन में फोटो क्लिक कराने के बाद अक्सर लोग फोटो का बैकग्राउंड बदलने का प्रयास करते हैं। इसके लिए न जाने कितने ही फोटो एडिटिंग ऐप डाउनलोड करते हैं, लेकिन किसी भी ऐप पर बेहतर फोटो एडिटिंग का विकल्प नहीं मिलता है। ऐसे में फोटो का बैकग्राउंड बदलने का मिशन पूरा नहीं हो पाता है। लेकिन, अब मोबाइल यूजर अपनी फोटो के बैकग्राउंड को अपनी इच्छा के अनुसार बदल सकेंगे।

गूगल फोटो एडिट में क्या है नया

अगर आपको लगता है कि फोटो का बैकग्राउंड ठीक नहीं तो अब आप इसे बिना कोई ऐप डाउनलोड किये एडिट कर पाएंगे। गूगल फोटो एडिट की सुविधा दे रहा है। गूगल ने हाल में ही घोषणा की है कि वह अपने गूगल फोटोज यूजर्स के लिए एआई गूगल फोटोज एडिटिंग टूल उपलब्ध कराएगी।

ये होगा फायदा

यह उन यूजरों के लिए अच्छी खबर है जो पहाड़, नदी किनारे जाकर अपनी फोटो क्लिक करवाना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि फोटो के बैकग्राउंड में पहाड़, पानी दिखाई दे। ऐसे में गूगल के एआई एडिटिंग टूल की मदद से वह ऐसा कर पाएंगे, और इसके लिए उन्हें पहाड़ और नदी किनारे जाने की जरूरत भी नहीं होगी।

सभी डिवाइस पर करेगा काम

यह सुविधा पहले पिक्सल और गैलेक्सी डिवाइस पर काम करता था। लेकिन, यूजरों की बढ़ती मांग को देखते हुए सभी गूगल फोटो यूजर्स के लिए इसे उपलब्ध कराने का फैसला किया गया है। गूगल इस बात का ध्यान रख रहा है कि सभी डिवाइस पर यह अच्छे से काम करे।

बैकग्राउंड को बदल सकेंगे

मैजिक एडिटर टूल में कई फीचर्स हैं जिनका इस्तेमाल कर यूजर अपने फोटो के बैकग्राउंड से गैर-जरूरी चीजों को हटा सकेंगे। जैसे - आपने किसी के साथ सेल्फी ली है और उस सेल्फी में कोई और भी है तो आप इस टूल का इस्तेमाल कर उसे हटा सकेंगे। साथ ही उसकी जगह बैकग्राउंड में किसी ओर को जोड़ सकेंगे। इस दौरान यह तेजी से एडजस्ट भी हो जाएगा।

इनपुट-IANS

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article