टेक एंड गैजेट्स

छात्रों के लिए गूगल का बड़ा तोहफा: फ्री दे रहा 19,500 रुपये का Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन, ऐसे उठाएं फायदा

How to get Google Gemini AI Pro free: गूगल ने भारतीय छात्रों के लिए Gemini AI Pro प्लान फ्री में उपलब्ध कराया है। इसमें गूगल के सबसे पावरफुल AI मॉडल Gemini 2.5 Pro की सुविधाएं मिलती हैं। स्टूडेंट्स इसे पढ़ाई, इंटरव्यू प्रेपरेशन और क्रिएटिव आइडियाज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

गूगल ने भारतीय छात्रों के लिए Gemini AI Pro प्लान फ्री में उपलब्ध कराया है। (image-Google)

Google Gemini AI Pro free for students: गूगल ने भारतीय छात्रों के लिए खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत कॉलेज के स्टूडेंट बिना किसी शुल्क के Gemini AI Pro Plan का एक साल का सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं, जिसकी कीमत 19,500 रुपये है। इस प्लान के जरिए स्टूडेंट्स को होमवर्क हेल्प, एग्जाम प्रेपरेशन, रिसर्च टूल्स और 2TB क्लाउड स्टोरेज जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यहां हम आपको इस ऑफर की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

गूगल Gemini AI Pro ऑफर क्या है?

गूगल ने भारतीय छात्रों के लिए Gemini AI Pro प्लान फ्री में उपलब्ध कराया है। इसमें गूगल के सबसे पावरफुल AI मॉडल Gemini 2.5 Pro की सुविधाएं मिलती हैं। स्टूडेंट्स इसे पढ़ाई, इंटरव्यू प्रेपरेशन और क्रिएटिव आइडियाज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

किन-किन सुविधाओं का मिलेगा लाभ?

  • अनलिमिटेड होमवर्क हेल्प और राइटिंग असिस्टेंस।
  • Deep Research टूल और NotebookLM में 5 गुना ज्यादा लिमिट।
  • Gemini Live और Veo 3 वीडियो जनरेशन मॉडल का एक्सेस।
  • जीमेल, डॉक्स, शीट्स जैसे Google Apps में AI सपोर्ट।
  • 2TB क्लाउड स्टोरेज (Google Photos, Drive, Gmail में)।

कौन ले सकता है ऑफर का फायदा ?

  • 18 वर्ष से अधिक उम्र के भारतीय कॉलेज छात्र।
  • जिनके पास कॉलेज या यूनिवर्सिटी द्वारा जारी ईमेल आईडी हो।
  • वैकल्पिक रूप से पर्सनल Gmail ID से भी आवेदन कर सकते हैं।

कैसे मिलेगा फ्री Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन

  • सबसे पहले “gemini.google/students/?gl=IN” वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘Get offer’ बटन पर क्लिक करें।
  • ‘Verify eligibility’ पर टैप करें और कॉलेज डिटेल्स व ईमेल आईडी भरें।
  • ‘Verify student status’ बटन दबाएं और कॉलेज पोर्टल लॉगइन करें।
  • कॉलेज ID, क्लास शेड्यूल या फीस रसीद जैसी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

वेरिफिकेशन में कितना समय लगता है ?

गूगल द्वारा डॉक्यूमेंट्स की जांच करीब 30 मिनट में पूरी की जाती है। यदि आप तुरंत डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं करना चाहते, तो गूगल आपके ईमेल पर लिंक भेज देगा जिससे बाद में भी प्रोसेस पूरी कर सकते हैं।

कब तक है ऑफर का मौका?

यह खास ऑफर 15 सितंबर 2025 तक मान्य है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख से पहले फॉर्म भर लें, ताकि फ्री Gemini AI Pro का लाभ समय पर मिल सके।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article