Jio का ₹198 वाला प्लान उन यूजर्स के लिए है जो कम बजट में अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा लेना चाहते हैं। इस प्लान में 14 दिनों की वैधता मिलती है। यूजर्स को रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। अगर आपका मोबाइल Jio True 5G नेटवर्क सपोर्ट करता है, तो इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी एक्टिवेट हो जाएगा। साथ ही, इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी शामिल हैं। JioTV, JioCinema और JioCloud जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी प्लान के साथ फ्री में मिलता है। छोटे और शॉर्ट-टर्म यूजर्स के लिए यह किफायती विकल्प है। (फोटो सोर्स-istock)
₹349 वाले Jio प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें यूजर्स को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है, जिसके बाद स्पीड 64 Kbps हो जाती है। लेकिन अगर आपके पास 5G फोन है, तो अनलिमिटेड 5G डेटा भी उपलब्ध रहेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी गई है और प्रतिदिन 100 SMS भी मिलते हैं। साथ में JioTV, JioCinema और JioCloud जैसे Jio ऐप्स का एक्सेस फ्री रहता है। जो लोग महीने भर के लिए अच्छे डेटा और कॉलिंग की तलाश में हैं, उनके लिए यह प्लान एक बेहतरीन चॉइस है। (फोटो सोर्स-istock)
Jio का ₹629 वाला प्लान उन यूजर्स के लिए है जो लंबी वैधता के साथ ज्यादा डेटा की जरूरत रखते हैं। इस प्लान में 56 दिनों की वैधता मिलती है। हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा इस प्लान में शामिल है। खास बात यह है कि Jio True 5G वेलकम ऑफर के तहत इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है, जो सिर्फ 5G फोन यूजर्स के लिए एक्टिव रहेगा। OTT प्लेटफॉर्म्स जैसे JioCinema और JioTV का फ्री एक्सेस भी इसमें शामिल है। इस प्लान में बैलेंसिंग कीमत और वैधता का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलता है। (फोटो सोर्स-istock)
₹719 का प्लान 70 दिनों की लंबी वैधता के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा दिया जाता है। लेकिन अगर आपका फोन 5G सपोर्ट करता है, तो अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा भी मिलेगी। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS शामिल हैं। JioTV, JioCinema और JioCloud जैसे Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है। लंबी वैधता और स्टेबल डेटा जरूरतों के लिए यह प्लान सबसे बेस्ट माना जाता है। (फोटो सोर्स-istock)
₹859 वाला Jio प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें हर दिन 2GB डेटा मिलता है। जो लोग ज्यादा डेटा खपत करते हैं उनके लिए यह प्लान सही है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS, और अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा भी है। साथ ही, Jio के सभी ऐप्स का एक्सेस जैसे JioTV, JioCinema और JioCloud फ्री में मिलता है। कुल मिलाकर ₹859 का यह प्लान ज्यादा डेटा के साथ लंबी अवधि की सेवा चाहता है, ऐसे यूजर्स के लिए परफेक्ट है। (फोटो सोर्स-istock)