Google Maps vs Google Earth: क्या है दोनों में फर्क? जानें कैसे करती हैं काम

Google Maps और Google Earth दोनों Google की मैपिंग सर्विस हैं, लेकिन दोनों का काम अलग है। Maps का इस्तेमाल रास्ता, ट्रैफिक और जगह खोजने के लिए होता है, जबकि Earth दुनिया को 3D में एक्सप्लोर करने और पुरानी तस्वीरें देखने की सुविधा देता है।

Google Maps और Google Earth दोनों Google की लोकप्रिय मैपिंग सर्विस हैं। दोनों की मदद से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों की तस्वीरें, जगहों की जानकारी और Street View देखा जा सकता है। यही वजह है कि कई बार लोगों को लगता है कि दोनों एक ही तरह से काम करते हैं। हालांकि, दोनों का मकसद और इस्तेमाल अलग है। Google Maps को मुख्य रूप से रोजाना रास्ता खोजने, नेविगेशन, ट्रैफिक और आसपास की जगहों की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। वहीं Google Earth का फोकस पूरी दुनिया को ज्यादा डिटेल में एक्सप्लोर करने और भौगोलिक जानकारी समझने पर है।

Google Map vS Google Earth

Google Maps vs Google Earth: क्या है दोनों में फर्क?

Google Maps का इस्तेमाल किसलिए होता है?

अगर आपको किसी जगह जाना है और रास्ता पता नहीं है, तो Google Maps काफी काम आता है। इसमें किसी जगह का पता खोजने के साथ कार, बाइक, पैदल या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाने के रास्ते देखे जा सकते हैं। कई जगहों पर ट्रैफिक की स्थिति, टोल और यात्रा से जुड़ी दूसरी जानकारी भी मिलती है। इसके अलावा Maps पर रेस्टोरेंट, होटल, दुकान और दूसरी स्थानीय जगहों की जानकारी, रिव्यू और लोकेशन भी देखी जा सकती है। यानी रोजाना सफर और किसी जगह को जल्दी खोजने के लिए Google Maps ज्यादा उपयोगी है।

End of Feed