Google Maps में मिलेगी जेनरेटिव AI की सुविधा, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Google Maps New Generative AI Feature: नई सुविधा जारी होने के बाद गूगल मैप्स में कई सारे काम किए जा सकेंगे। उदाहरण के लिए यदि आप भोपाल का विजिट कर रहा है और यूनिक विंटेज फाइंडिंग के लिए कुछ घंटों का प्लान बनाना चाहते हैं गूगल मैप्स आपकी इसमें मदद करेगा।

Google Maps New Generative AI Feature: यदि आप रास्ता देखने को नई जगह खोजने के लिए गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपका मजा डबल होने वाला है। टेक दिग्गज गूगल अपनी नेविगेशन सर्विस को एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस करने वाला है। दरअसल, गूगल ने जल्द ही गूगल मैप्स को एआई से संचालित अपडेट लॉन्च करने की घोषणा की है। इस अपडेट में यूजर्स को नई जगहों को सर्च करने के लिए पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन देता है। गूगल ने कहा कि अमेरिका में चुनिंदा स्थानीय गाइडों के लिए गूगल मैप्स में जनरेटिव एआई टूल इस सप्ताह शुरू किया जाएगा।

Google Maps के AI फीचर्स

अल्फाबेट के स्वामित्व वाली गूगल ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से गूगल मैप्स में एक नई जनरेटिव AI फीचर्स पेश करने की घोषणा की। नया टूल यूजर्स को नई जगहों की सर्च करने में सहायता करेगा और उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं के आधार पर उपयुक्त सुझाव देगा। गूगल मैप्स लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) का उपयोग करेगा और 250 मिलियन से ज्यादा जगहों और 300 मिलियन से ज्यादा कंट्रीब्यूटर्स को एनालाइज करने के बाद यूजर्स को सुझाव देगा।

End of Feed