टेक एंड गैजेट्स

Google Map का यह फीचर महंगे पेट्रोल-डीजल की खत्म कर देगा टेंशन, ऑन करते ही कम हो जाएगी फ्यूल की खपत

गूगल मैप्स का इस्तेमाल ज्यादातर मोबाइल यूजर्स सिर्फ रास्ता देखने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसी गूगल मैप्स में एक ऐसा फीचर भी मिलता है जो ऐसे रास्ता दिखाता है जिसमें फ्यूल की काफी ज्यादा बचत होती है।

Image

आप सिर्फ एक फीचर इनेबल करके पेट्रोल-डीजल की खपत कम कर सकते हैं।

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते पिछले कुछ समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है जिसकी वजह से लोगों की जेब का बोझ बढ़ रहा है। पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने के लिए लोग तरह तरह के उपाय करने में लगे हुए हैं। लेकिन लोगों को यह नहीं मालूम है कि उनके फोन में मौजूद एक छोटा सा ऐप्लिकेशन उनकी गाड़ी में खर्च होने वाले पेट्रोल डीजल को कम कर सकता है।

आपको बता दें कि गूगल मैप्स का इस्तेमाल ज्यादातर मोबाइल यूजर्स सिर्फ रास्ता देखने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसी गूगल मैप्स में एक ऐसा फीचर भी मिलता है जो ऐसे रास्ता दिखाता है जिसमें फ्यूल की काफी ज्यादा बचत होती है। इसके लिए आपको गूगल मैप में एक खास तरह की सेटिंग मिलती है। इसके लिए आपको बस इस सेटिंग को ऑन करना पड़ता है।

अगर आप गूगल मैप का सही से इस्तेमाल करते हैं तो गाड़ी की फ्यूल इकोनॉमी को बेहतर कर सकते हैं। गूगल मैप्स यूजर्स को उन रास्तों को दिखाता है जहां पर ट्रैफिक बहुत ही कम रहता है जिसकी वजह से गाड़ी का फ्यूल काफी कम खर्च होता है। गूगल मैप्स को सही से इस्तेमाल करते हैं तो आप करीब 10 से 20 प्रतिशत तक पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बचत कर पाएंगे।

इस फीचर का करें इस्तेमाल

अगर आप पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमत से परेशान हैं तो आप गूगल मैप्स के Fuel Efficient Routes फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर को जैसे ही आप एक्टिव करते हैं तो गूगल मैप आपको उन रास्तों से ले जाता है जहां पर आपकी गाड़ी का तेल सबसे कम खर्च हो। ज्यादातर लोग बस गूगल मैप में लोकेशन डालते हैं और जो रूट नजर आता है उसी चलने लगते हैं। कई गूगल उन रास्तों को दिखाता है जो लंबे होते हैं और जिसमें फ्यूल की खपत कम होती है।

अगर आप ऐसा रास्ता चुनते हैं जिसमें ट्रैफिक है तो आपको बार-बार गाड़ी रोकनी पड़ेगी और साथ ही गाड़ी धीमी स्पीड होने पर भी फ्यूल अधिक खर्च होगा। इन्हीं सब समस्याओं से बचने के लिए गूगल मैप मोबाइल यूजर्स को Fuel Efficient Routes का ऑप्शन होता है। इस फीचर के एक्टिव होने के बाद आपको फ्री रास्ते दिखाए जाते हैं और आप स्मूद तरीके से गाड़ी चला सकते हैं।

गूगल मैप के इस फीचर की सबसे बड़ी खास बात यह है यह गाड़ी के इंजन और फ्यूल टाइप के हिसाब से आपको रूट दिखाता है। जब आप गूगल मैप में अपनी गाड़ी की डिटेल्स डालते हैं तो ऐप उसी हिसाब से फ्यूल बचाने वाला रास्ता दिखाया जाता है।

Google Maps में इस तरह से एक्टिव करें

  • अगर आप भी फ्यूल बचाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने फोन में गूगल मैप्स ऐप खोलें
  • अब आपको ऐप के दाईं तरफ दिखाई देने वाली प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको सेटिंग के ऑप्शन पर मिलेगा।
  • अब आपको स्क्रॉल करके नीचे की तरफ Navigation के ऑप्शन पर आना होगा।
  • अब आपको Prefer Fuel-Efficient Routes या Fuel Efficient Routes का ऑप्शन मिल जाएगा।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article