टेक एंड गैजेट्स

ना दीवार में टांगने का झंझट, ना विंडो तोड़ने की किचकिच, गर्मी में तेजी से बढ़ा पोर्टेबल एसी का ट्रेंड

गर्मी के सीजन में पोर्टेबल एसी का ट्रेंड जमकर चल रहा है। भारी-भरकम स्प्लिट या विंडो एसी के मुकाबले लोग अब पहियों पर चलने वाले इस छोटे और स्मार्ट एसी को हाथों-हाथ ले रहे हैं।

Image

भारतीय यूजर्स के बीच तेजी से बढ़ रहा है पोर्टेबल एसी का क्रेज। (फोटो क्रेडिट-iStock)

मई का महीना खत्म होने को है और उत्तर से लेकर मध्य भारत तक सूरज की तपिश और भीषण लू (Heatwave) ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। भारत के कई सारे राज्यों में इस समय जमकर गर्मी पड़ रही है। तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा है और इस झुलसाती गर्मी से बचने के लिए कूलर अब बेअसर साबित हो रहे हैं। ऐसे में एयर कंडीशनर (AC) ही एकमात्र सहारा बचा है। हालांकि भारत में अब भी अधिकांश लोग ऐसे हैं जो किराए के मकान में रहते हैं और उन लोगों के लिए एसी का इंस्टालेशन एक बड़ी परेशानी वाला काम होता है और इसी वजह से वे एसी खरीदने से बचते हैं।

लेकिन, अब एक ऐसा ऑप्शन भी है जिसने किराएदारों और साथ ही स्टूडेंट की बड़ी परेशानी खत्म कर दी है। गर्मी के सीजन में पोर्टेबल एसी का ट्रेंड जमकर चल रहा है। भारी-भरकम स्प्लिट या विंडो एसी के मुकाबले लोग अब पहियों पर चलने वाले इस छोटे और स्मार्ट एसी को हाथों-हाथ ले रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको एक बार में मोटी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है, बेहद कम डाउन पेमेंट या जीरो डाउन पेमेंट (Zero Down Payment) के आसान ऑफर्स के साथ इसे आज ही घर लाया जा सकता है।

क्यों क्रेज बन रहा है पोर्टेबल एसी?

पारंपरिक एसी के मुकाबले पोर्टेबल एसी की मांग में अचानक आई तेजी के पीछे कई बड़े कारण हैं। इसमें सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें किसी भी तरह का इंस्टालेशन का झंझट नहीं है। पोर्टेबल एसी के लिए न तो दिवार में टांगने की टेंशन होती है और नह खिड़की तो तोड़ने का झंझट होता है। इसके साथ ही इसकी मोबिलिटी भी इसे एक आसान ऑप्शन बनाती है। इसमें आपको नीचे की तरफ पहिए मिल जाते हैं जिससे आप इसे एक कमरे से दूसरे कमरे में बेहद आसानी से शिफ्ट कर सकते हैं।

किराएदार और स्टूडेंट्स के लिए वरदान

जो लोग किराए के मकानों में रहते हैं या बार-बार घर बदलते हैं, उनके लिए स्प्लिट एसी को बार-बार निकलवाना और लगवाना बेहद खर्चीला और सिरदर्द वाला काम होता है। पोर्टेबल एसी को बस पैक कीजिए और नए घर ले जाइए। इसमें सिर्फ एक यूनिट होता है इसलिए इसे आप आसानी पैक कर सकते हैं और कहीं भी ले जा सकते हैं।

मल्टी-फंक्शनल तकनीक: आज के आधुनिक पोर्टेबल एसी न सिर्फ ठंडी हवा देते हैं, बल्कि ये डीह्यूमिडिफायर (Dehumidifier) का भी काम करते हैं, जो मानसून के चिपचिपे मौसम में उमस को सोख लेता है।

कैसे काम करता है यह एसी?

पोर्टेबल एसी के साथ एक वेंटिलेशन पाइप (Exhaust Hose) आता है। आपको बस इस पाइप को कमरे की किसी भी खिड़की से बाहर निकालना होता है ताकि कमरे की गर्म हवा बाहर फेंक दी जा सके। इसे चलाने के लिए किसी विशेष पावर प्लग री-वायरिंग की भी जरूरत नहीं पड़ती।

अगर आप एक नया पोर्टेबल एसी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि मार्केट में कई सारी कंपनिया इसका ऑप्शन देती हैं। आपको बाजार में पॉपुलर ब्रैंड ब्लू स्टार, वोल्टास, लॉयड, क्रोमा और एलजी की तरफ से पोर्टेबल एसी मिल जाते हैं। बता दें कि पोर्टेबल एसी में आपको ज्यादातर 1 टन और 1.5 टन की क्षमता के ही ऑप्शन मिलते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article