Google Logo: गूगल ने बदला अपना लोगो, 10 साल बाद 'G' आइकन को मिला नया रूप, जानिए क्या है खास

Google Logo changed After 10 years: इससे पहले गूगल ने साल 2015 में अपने लोगो में बड़ा बदलाव किया था, जब उसने पारंपरिक टाइपफेस की जगह एक नया, मॉडर्न सेंस-सेरिफ फॉन्ट ‘Product Sans’ अपनाया था। उस समय भी कंपनी ने कहा था कि बदलते टेक्नोलॉजी परिदृश्य के साथ खुद को ढालना जरूरी है। इससे पहले, पुराने गूगल लोगो में कैटुल टाइपफेस का प्रयोग किया जाता था और यह 1999 से प्रयोग में था।

Google Logo: दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में शुमार Google ने करीब एक दशक बाद अपने प्रसिद्ध 'G' लोगो में बदलाव किया है। अब गूगल का यह लोगो पहले से कहीं ज्यादा रंगीन और आकर्षक नजर आ रहा है। नए डिजाइन में रंगों का ग्रेडिएंट इफेक्ट जोड़ा गया है, जिसमें रेड रंग येलो में, येलो ग्रीन में और ग्रीन ब्लू में बदलता हुआ दिखाई देता है।

Google Logo

Google Logo

यह नया 'G' आइकन सबसे पहले iOS पर Google ऐप के जरिए देखने को मिला है और अब यह Android के बीटा वर्जन 16.8 में भी दिखने लगा है। हालांकि यह अपडेट धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंच रहा है।

End of Feed