Google ने लॉन्च किया Fitbit Edge फिटनेस ट्रैकर, AMOLED स्क्रीन और GPS के साथ मिलेगी 7 दिन की बैटरी

Google Fitbit Edge फिटनेस ट्रैकर लॉन्च हो गया है। इसमें 1.34 इंच AMOLED स्क्रीन, इनबिल्ट GPS, ECG, 40+ स्पोर्ट्स मोड और 7 दिन की बैटरी मिलती है। जानें कीमत और फीचर्स।

Google ने अपना नया फिटनेस ट्रैकर Fitbit Edge लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस फिटनेस बैंड के हल्के डिजाइन के साथ स्मार्टवॉच जैसे कई फीचर्स भी देती है। इसमें 1.34 इंच की AMOLED स्क्रीन, इनबिल्ट GPS और कई हेल्थ मॉनिटरिंग सेंसर दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज करने पर यह ट्रैकर सात दिनों तक चल सकता है। इसकी खासियत यह है कि इसमें बिना स्मार्टफोन के भी GPS की मदद से वर्कआउट और रूट ट्रैकिंग की जा सकती है।

Google Fitbit Edge

स्मार्ट नोटिफिकेशन और Google Maps सपोर्ट/Photo- Google

Fitbit Edge की कीमत और उपलब्धता

Google Fitbit Edge की शुरुआती कीमत 179.99 डॉलर (करीब 17,200 रुपये) रखी गई है। इसके साथ छोटे और बड़े आकार के सिलिकॉन एक्टिव बैंड मिलते हैं। यह चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इनमें मैट ब्लैक एल्युमिनियम के साथ ऑब्सिडियन बैंड, सैटिन सिल्वर एल्युमिनियम के साथ फॉग बैंड, सैटिन पाइराइट एल्युमिनियम के साथ ऑलिव बैंड और शैम्पेन गोल्ड एल्युमिनियम के साथ कैन्यन बैंड शामिल हैं।

End of Feed