टेक एंड गैजेट्स

Google ने Video Editing का झंझट किया खत्म, नए टूल ने करोड़ों कंटेंट क्रिएटर्स की करा दी मौज

टेक जायंट गूगल अपने करोड़ों यूजर्स को कई तरह के सर्विस देता है। अपने यूजर्स को नया एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी नए नए फीचर्स भी लाती रहती है। अब गूगल ने एक ऐसा टूल पेश कर दिया है जिसने करोड़ों यूजर्स को बड़ी राहत दे दी है।

Image

जियो ने करोड़ों यूजर्स की करा दी मौज। (फोटो क्रेडिट-Digit)

गूगल करोड़ों लोगों को कई तरह की सुविधाएं देता है। पिछले कुछ समय से गूगल एआई पर फोकस कर रहा है। अब कंपनी ने एक ऐसा टूल लॉन्च कर दिया है जिसने करोड़ों कंटेंट क्रिएटर्स की मौज करा दी है। दरअसल गूगल की तरफ से एक ऐसा टूल पेश कर दिया गया है जिससे वीडियो एडिटिंग करना चुटकियों का खेल हो गया है। अब सोशल मीडिया या फिर यूट्यूब के लिए वीडियो बनाने के लिए वीडियो एडिटिंग की टेंशन नहीं होगी। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गूगल ने यूजर्स के लिए Google Vids को पहले से ज्यादा एडवांस फीचर्स के साथ पेश कर दिया है।

आपको बता दें कि Google Vids हमेशा से ही Google Workspace का ही पार्ट रहा है लेकिन अब कंपनी ने इसे पहले से ज्यादा फीचर रिच कर दिया है। यह नया टूल वीडियो एडिटिंग की दुनिया में तहलका मचाने वाला है। कंपनी ने कुछ समय पहले इसे बीटा वर्जन में लॉन्च किया था लेकिन अब इसे सभी यूजर्स के लिए पेश कर दिया गया है।

Google ने एआई फीचर का दिया सपोर्ट

गूगल की तरफ से अब Vids में एआई अवतार फीचर जोड़ दिया गया है जिसकी मदद से आप सिर्फ स्क्रिप्ट डालकर अलग-अलग आवाजों और पर्सनालिटी वाले वर्चुअल कैरेक्टर से वीडियो बनवा सकते हैं। इसके साथ ही इसमें आपको एक आटोमैटिक एडिटिंग फीचर भी मिलने वाला है जिसमें Um और Ah जैसे बेकार के शब्दों को ही वीडियो से हटा देता है। इस टूल की मदद से वीडियो बनने का प्रॉसेस पहले से आसान और तेज हो गया है।

आपको बता दें कि गूगल की तरफ से फिलहला यह एआई फीचर अभी कुछ ही यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। जो इसे इस्तेमाल कर सकते हैं उसमें Workspace Business या Enterprise Starter यूजर्स, Google AI Pro/Ultra सब्सक्राइबर और Workspace for Education वाले यूजर्स शामिल हैं। Vids की मदद से कंपनियों में काम करने वाले लोग और एजूकेशन सेक्टर के लोग आसानी प्रोफेशनल क्वालिटी के वीडियो बना पाएंगे।

गूगल Vids को कर रहा है अपडेट

जैसा कि हमने पहले ही बताया कि Google Vids को पहले से ज्यादा एडवांस बना दिया गया है। इसमें अब यूजर्स को इमेज टू वीडियो जनरेशन का फीचर भी आ गया है। यह फीचर जुलाई में Veo 3 पर लॉन्च हुआ था और अब इसे Vids पर शामिल कर लिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स किसी भी इमेज से 8 सेकंड का छोटा क्लिप बना सकते हैं। कंपनी Vids को लगातार अपडेट कर रही है। आने वाले समय में कंपनी इसमें नॉइज कैंसलेशन, बैकग्राउंड इफेक्ट्स, वीडियो के नए फॉर्मेट्स जैसे फीचर्स को शामिल करने वाली है। गूगल ने आम लोगों को ध्यान में रखते हुए Vids का एक फ्री-टू-यूज़ वर्ज़न लॉन्च किया है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article