यदि आप भी गूगल या जीमेल का पासवर्ड बार-बार भूल जाते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Google ने अपने यूजर्स के लिए अकाउंट सुरक्षा और लॉग-इन प्रक्रिया को पहले से अधिक आसान बनाने की दिशा में एक नया कदम उठाया है। कंपनी ने 'Selfie Video Login' नाम का नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से यूजर अब केवल अपने चेहरे की पहचान के जरिए Gmail और Google अकाउंट में लॉग-इन कर सकेंगे। यह फीचर खासतौर पर उन परिस्थितियों में उपयोगी होगा, जब पासकोड या दूसरे वेरिफिकेशन के लिए दूसरा डिवाइस उपलब्ध न हो।
क्या है Google का Selfie Video Login फीचर?
क्या है Selfie Video Login फीचर?
अब तक Google पासवर्ड के अलावा पासकी (Passkey), PIN, पैटर्न, फोन नंबर और अन्य तरीकों से साइन-इन की सुविधा देता था। लेकिन कई बार पासकी का उपयोग करने के लिए दूसरा डिवाइस पास में होना जरूरी होता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए Google ने Selfie Video Login फीचर पेश किया है। इसमें यूजर को शुरुआत में अपने चेहरे का एक छोटा वीडियो रिकॉर्ड करना होगा। इसके बाद भविष्य में लॉग-इन करते समय केवल फ्रंट कैमरा या कंप्यूटर के वेबकैम के जरिए फेस स्कैन करके अकाउंट एक्सेस किया जा सकेगा।
ऐसे करें सेटअप
Selfie Video Login सेटअप करना काफी आसान है। इसके लिए यूजर को डिवाइस के कैमरे के सामने देखकर Google द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार सिर को अलग-अलग दिशाओं में घुमाना होगा। इससे चेहरे के कई एंगल रिकॉर्ड हो जाते हैं और एक सुरक्षित फेस प्रोफाइल तैयार हो जाती है। https://myaccount.google.com/video-verification/signin/precollection इस लिंक पर सीधे क्लिक करके आप सेल्फी वीडियो लॉगिन कर सकते हैं।
यदि भविष्य में अकाउंट में लॉग-इन करने में परेशानी आती है, तो यूजर को दोबारा एक नया सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करना होगा। Google इस नए वीडियो की तुलना पहले से सेव वीडियो से करेगा और पहचान की पुष्टि होने पर अकाउंट का एक्सेस दे देगा।
Deepfake और फर्जी फोटो से कैसे रहेगा सुरक्षित?
Google का कहना है कि यह फीचर सिर्फ फोटो देखकर लॉग-इन की अनुमति नहीं देगा। कंपनी ने इसमें कई सुरक्षा परतें (Security Layers) जोड़ी हैं ताकि Deepfake वीडियो या फर्जी तस्वीरों के जरिए कोई अकाउंट में प्रवेश न कर सके।
लॉग-इन के दौरान यूजर को कैमरे के सामने कुछ आसान मूवमेंट करने होंगे, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सामने वास्तविक व्यक्ति मौजूद है। इसके साथ ही Google संदिग्ध लॉग-इन प्रयासों की पहचान करने के लिए अपनी एडवांस सिक्योरिटी तकनीकों का भी इस्तेमाल करेगा।
प्राइवेसी का भी रखा गया है ध्यान
Google के अनुसार, यूजर का सेल्फी वीडियो पूरी तरह एन्क्रिप्टेड (Encrypted) रूप में Google अकाउंट स्टोरेज में सुरक्षित रखा जाएगा। इस वीडियो का इस्तेमाल केवल यूजर की पहचान सत्यापित करने और लॉग-इन प्रक्रिया में मदद के लिए किया जाएगा। जब तक यूजर अलग से अनुमति नहीं देता, तब तक इसका उपयोग किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं किया जाएगा।
