टेक एंड गैजेट्स

Android 17 लाने की तैयारी कर रहा है Google, जानें क्या-क्या मिलने वाले हैं नए फीचर्स

एंड्रॉइड 17 का रिलीज पैटर्न भी लगभग-लगभग एंड्रॉयड 16 जैसा ही रह सकता है। माना जा रहा है कि इसकी पहली झलक 2025 के अंत तक देखने को मिल सकती है। नए ओएस वर्जन में यूजर्स को कई सारे एआई फीचर्स का सपोर्ट भी मिल सकता है।

Image

गूगल मोबाइल के लिए जल्द पेश कर सकता है नया एंड्रॉयड वर्जन। (फोटो क्रेडिट-iStock)

Google अब अपने अगले एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम को लाने की तैयारी कर रहा है। Android 16 के बाद अब कंपनी जल्दी Android 17 को लॉन्च कर सकता है। हालांकि अभी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है लेकिन लीक्स की मानें तो इसे 2026 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। माना जा रहा है कि अपकमिंग एंड्रॉयड वर्जन में डिजाइन, प्राइवेसी और डेस्कटॉप जैसी सुविधाओं में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नए ऑपरेटिंग सिस्टम में यूजर्स को पहले से ज्यााद पर्सनलाइज्ड और सुरक्षित अनुभव मिलेगा।

एंड्रॉइड 17 का रिलीज पैटर्न भी लगभग-लगभग एंड्रॉयड 16 जैसा ही रह सकता है। माना जा रहा है कि इसकी पहली झलक 2025 के अंत तक देखने को मिल सकती है। शुरुआती फेज में इसे कंपनी सिर्फ डेवलपर्स के लिए टेस्टिंग के रूप में पेश कर करेगी। डेवलपर्स टेस्टिंग के बाद पब्लिक बीटा वर्जन लॉन्च किया जा सकता है। अगर इसके स्टेबल वर्जन की बात करें तो यह मध्य 2026 यानी करीब-करीब जून के महीने में पेश किया जा सकता है। कंपनी शुरुआत में इसे सिर्फ गूगल पिक्सल डिवाइस के लिए लॉन्च कर सकती है।

मिल सकता है नया डेस्कटॉप मोड

Android 17 को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट के अनुसार इसमें यूजर्स को एक नया डेस्कटॉप मोड मिल सकता है। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर्स अपने फोन बेहद आसानी से किसी एक्सटर्नल डिस्प्ले, मॉनीटर या फिर लैपटॉप से कनेक्ट कर पाएंगे। इसके लिए एंड्रॉयड वर्जन में एक अलग सा टास्कबार, ऐप ट्रे, मल्टी विंडो सपोर्ट और रोबस्ट माउस और वर्चुअल कीबोर्ड इंटीग्रेशन की सुविधा मिल सकती है।

बेहतर प्राइवेसी और सिक्योरिटी

यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी के लिए Android 16 पर कई धांसू फीचर्स मिल सकते हैं। इसके साथ ही इसमें यूजर्स को नेटवर्क एक्टिविटी अलर्ट मिलेगा। साइबर क्राइम या फिर मैलवयेर अटैक से बचने के लिए इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम में कंपनी एडवांस थ्रेट डिटेक्शन का फीचर भी दे सकती है।

यूजर एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए कंपनी एंड्रॉयड 17 में वॉलपेपर बेस्ड थीम्स दे सकता है। यह फीचर पहले से ही आता है लेकिन इस बार थीम्स में पहले से बेहतर कलर पैलेट और पहले से ज्यादा डायनेमिक आइकन डिजाइन मिलेंगे। इंटरैक्शन को आसान बनाने के लिए नोटिफिकेशन शेड में अपडेट और इंटरैक्टिव विजिट भी दिया जाएगा। बेहतर एफिशिएंसी के लिए इसमें कई सारे एआई बेस्ड फीचर्स भी मिल सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article