Google India Layoff: आईटी कंपनियों में छंटनी का दौर दुनियाभर में बरकरार है और गूगल ने भारत में 450 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। गूगल ने देश में 453 को नौकरी से निकाल दिया है जिसका मेल सभी लोगों को गुरूवार देर रात भेजा गया। रिपोर्ट में सामने आया है कि कई विभागों के कर्मचारियों की छुट्टी कंपनी ने कर दी है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि गूगल इंडिया के कंट्री हेड और वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता ने सभी कर्मचारियों को मेल करके लेऑफ की जानकारी दी है।
रिपोर्ट में सामने आया है कि कई विभागों के कर्मचारियों की छुट्टी कंपनी ने कर दी है.
12,000 लोगों की छंटनी में ये शामिल
गूगल ने अब तक ये बात साफ नहीं की है कि ये 453 लोग ताजा छंटनी का हिस्सा बने हैं या फिर पिछली बार बाहर निकाले गए 12,000 कर्मचारियों में इनकी भी गिनती होती है। बता दें कि जनवरी 2023 में ही गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कंपनी की पूरी वर्कफोर्स में से 6 फीसदी कर्मचारियों को निकालने का ऐलान किया था। इस समय कर्मचारियों को बाहर निकालने की पूरी जिम्मेदारी सुंदर पिचाई ने लेते हुए उन्हें इस छटनी का मेल भेजा था। छंटनी के अलावा गूगल ने लिंक्डइन पर कई सारी पोस्ट पर वेकेंसी का विज्ञापन भी डाला है।
रिव्यू के चलते गई हजारों नौकरियां
जिन लोगों को भी हम बाहर निकाल रहे हैं वो इस रिव्यू के परिणामस्वरूप है। ये छंटनी गूगल की पेरेंट फर्म अल्फाबेट, प्रोडक्ट एरिया, फंक्शंस, लेवल्स और रीजन्स के स्तर पर की गई है। ये छंटनी उस समय की गई है जब गूगल के मालिकाना हक वाले यूट्यूब का नया सीईओ आने वाला है। ये भारतीय मूल के नील मोहन होंगे जो पुराने सीईओ सुजन वोज्स्की की जगह लेने वाले हैं।
