Google Fitbit Air में आया ब्लड प्रेशर और इंसुलिन ट्रैकिंग का फीचर, जानें कीमत और सारे फीचर्स

Google ने Fitbit Air और Google Health ऐप के लिए Health Guardian, ब्लड प्रेशर व इंसुलिन रेजिस्टेंस ट्रेंड और बेहतर ऑटोमैटिक वर्कआउट डिटेक्शन फीचर्स का ऐलान किया।

Google ने अपने Fitbit Air और Google Health ऐप के लिए नए फीचर्स का ऐलान किया है। इन अपडेट्स का मकसद यूजर्स को उनकी फिटनेस और सेहत से जुड़ी जानकारी समझने में मदद करना है। कंपनी ने हेल्थ मॉनिटरिंग के साथ वर्कआउट को अपने आप पहचानने की सुविधा को भी बेहतर बनाया है। इसके अलावा, Google Health ऐप में मिलने वाले AI Health Coach को भी पहले से बेहतर किया जा रहा है। नए फीचर्स की मदद से यूजर्स को अपनी गतिविधियों और लंबे समय में सेहत से जुड़े बदलावों को समझने में आसानी होगी।

Google Fitbit Air

Fitbit Air में मिलेगा Health Guardian फीचर

Fitbit Air में मिलेगा Health Guardian फीचर

Google के मुताबिक, Fitbit Air यूजर्स के लिए Health Guardian नाम का नया फीचर पेश किया जा रहा है। यह सुविधा इस महीने के आखिर में Google Health Premium सब्सक्रिप्शन के साथ उपलब्ध होगी। इसका उद्देश्य यूजर्स को उनकी सेहत से जुड़े लंबे समय के ट्रेंड समझने और समय रहते अपनी जीवनशैली में बदलाव करने में मदद करना है।

End of Feed