Google Doodle For Lok Sabha Elections 2024: गूगल पर दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के आम चुनाव यानी लोकसभा चुनाव 2024 का खुमार चढ़ गया है। टेक दिग्गज ने भारत के लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शुक्रवार 19 अप्रैल को एक खास डूडल बनाया है। गूगल अपने नए डूडल (Google Doodle) के जरिए भारत के नागरिकों को वोट देने के लिए प्रेरित कर रहा है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के प्रथम चरण की वोटिंग आज से शुरू हो रही है और इस लोकतांत्रिक त्योहार का उत्सव गूगल भी मना रहा है।
Google Doodle For Lok Sabha Elections 2024
नए गूगल डूडल में क्या है खास?
भारत में लोकसभा इलेक्शन 2024 के लिए गूगल अपने डूडल में बदलाव किया है। बता दें कि गूगल खास मौके पर अपने डूडल में बदलाव करता है। अब गूगल वोटिंग के बाद तर्जनी उंगली पर लगने वाली स्याही के साथ भारत के नागरिकों को लोकसभा चुनाव 2024 में वोट देने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। आप भी गूगल होम पेज पर जाकर इस खास मैसेज वाले डूडल को देख सकते हैं।
लोकसभा चुनाव 2024
गौरतलब है कि भारत में 18वीं लोकसभा के 543 सदस्यों को चुनने के लिए आम चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे। आज यानी 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान हो रहे हैं। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को, तीसरे चरण का 7 मई को, चौथे चरण का 13 मई को और पांचवें चरण का मतदान होगा। 20 मई, चरण 6 के लिए 25 मई और चरण 7 के लिए 1 जून को मतदान होने हैं। वहीं परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।
