Google ने भारतीय यूजर्स के लिए Chrome में जोड़ दिया Gemini का फीचर, 8 भारतीय भाषाओं का मिलेगा सपोर्ट

Google ने एक बयान जारी कर कहा कि वह भारत के यूजर्स के लिए Google Chrome में कई नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सुविधाएं शुरू कर रहा है। इन नई सुविधाओं में Gemini भी शामिल है, जिसे सीधे क्रोम ब्राउजर में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Google ने बुधवार को घोषणा की कि वह भारत के यूजर्स के लिए Google Chrome ब्राउजर में नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सुविधाएं जोड़ रहा है। कंपनी का कहना है कि इन नए फीचर्स की मदद से लोगों के लिए इंटरनेट पर जानकारी खोजना पहले से ज्यादा आसान, सुरक्षित और उपयोगी हो जाएगा। इन एआई फीचर्स की मदद से यूजर वेबसाइटों को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे, जानकारी जल्दी ढूंढ सकेंगे और ब्राउज़िंग का अनुभव ज्यादा सुविधाजनक होगा।

3

भारतीय यूजर्स को क्रोम ब्राउजर में मिलेगा जेमिनाई का सपोर्ट। (फोटो क्रेडिट-iStock)

कंपनी के अनुसार ये सुविधाएं 50 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध होंगी। इनमें कई भारतीय भाषाएं भी शामिल हैं, जैसे हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तेलुगु और तमिल। इससे भारत के अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले उपयोगकर्ताओं को इंटरनेट इस्तेमाल करने में और ज्यादा आसानी होगी।

End of Feed