टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp चलाने का पूरी तरह से बदल जाएगा अंदाज, जल्द मिलेंग 5 नए धमाकेदार फीचर्स

वॉट्सऐप इस समय कई सारे नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है। कंपनी पहले इन फीचर्स को बीटा यूजर्स के लिए पेश करेगी इसके बाद इन्हें आम लोगों के लिए पेश किया जाएगा। वॉट्सऐप के इन अपमकिंग फीचर्स की लिस्ट में सब्सक्रिप्शन प्लान, पैरेंटल कंट्रोल, ऐप कस्टमाइजेशन और प्रोफाइल जैसे फीचर्स होंगे।

Image

वॉट्सऐप के करोड़ों यूजर्स को जल्द मिलेंगे कई सारे नए धमाकेदार फीचर्स।(फोटो क्रेडिट-Digit)

WhatsApp पूरी दुनिया में इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। हर दिन करोड़ों लोग इससे अपने जरूरी काम करते हैं। वॉट्सऐप अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए समय समय पर इसमें नए-नए फीचर्स जोड़ता रहता है। लॉन्च होने के बाद से अब तक यह काफी ज्यादा अपग्रेड हो चुका है। धीरे-धीरे यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म में कनवर्ट हो रहा है। अपने करोड़ों यूजर्स को एक नया अनुभव देने के लिए वॉट्सऐप जल्द ही कुछ नए फीचर्स पेश कर सकता है।

वॉट्सऐप इस समय कई सारे नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है। कंपनी पहले इन फीचर्स को बीटा यूजर्स के लिए पेश करेगी इसके बाद इन्हें आम लोगों के लिए पेश किया जाएगा। वॉट्सऐप के इन अपमकिंग फीचर्स की लिस्ट में सब्सक्रिप्शन प्लान, पैरेंटल कंट्रोल, ऐप कस्टमाइजेशन और प्रोफाइल जैसे फीचर्स होंगे। आइए आपको इनके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

WhatsApp Plus Subscription

WhatsApp जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक नया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान ला सकता है। इस प्लान को WhatsApp Plus कहा जा रहा है। इस प्लान में ग्राहकों को कई नई सुविधाएं जैसे- क्लाउड स्टोरेज, एक अकाउंट को चार से ज्यादा डिवाइस में लॉगिन कर पाना और नई-नई थीम के ऑप्शन मिलेंगे। इस प्लान में अलग अलग ऐप आइकन का भी फीचर मिलेगा।

App Icon और Theme Customisation फीचर

व्हाट्सऐप जल्द ही ऐसा नया फीचर ला सकता है, जिससे यूज़र ऐप का लुक अपनी पसंद के मुताबिक बदल सकेंगे। इस फीचर की मदद से लोग अपने फोन की होम स्क्रीन पर दिखने वाले व्हाट्सऐप के आइकन का रंग या स्टाइल बदल पाएंगे। इसके अलावा ऐप के अंदर की थीम भी कस्टमाइज की जा सकेगी। यानी यूज़र चैट स्क्रीन, मेन्यू और दूसरे इंटरफेस का लुक अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकेंगे। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन में की जा रही है।

Status के लिए Close Friends List फीचर

व्हाट्सऐप स्टेटस के लिए “क्लोज फ्रेंड्स” नाम का नया फीचर भी ला सकता है। अभी यूज़र अपने स्टेटस को या तो सभी कॉन्टैक्ट्स के साथ शेयर करते हैं या फिर कुछ लोगों से उसे छिपाते हैं।

नए फीचर के आने के बाद यूज़र अपने खास दोस्तों की एक अलग लिस्ट बना सकेंगे। फिर जब भी वे स्टेटस लगाएँगे, वह सिर्फ उसी चुने हुए लोगों की लिस्ट को दिखाई देगा। इससे स्टेटस को ज्यादा प्राइवेट तरीके से शेयर करना आसान हो जाएगा।

Parental Control और Interaction Limit फीचर

WhatsApp बच्चों की सुरक्षा के लिए एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। वॉट्सऐप यूजर्स को जल्द ही पैरेंटल कंट्रोल फीचर मिलेगा। इस फीचर के जरिए माता-पिता बच्चों के अकाउंट की एक्टिविटी को सेट कर सकेंगे। लीक्स की मानें तो इस फीचर के लाइव होने के बाद सेकेंडरी अकाउंट केवल फोन में सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स को ही मैसेज या कॉल कर पाएगा और उन्हीं से मैसेज या कॉल मिल सकेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अनजान लोगों से बातचीत का खतरा कम काफी कम हो जाएगा।

Profile Cover Photo फीचर

WhatsApp में यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए जल्द ही प्रोफाइल कवर फोटो का फीचर भी ला सकता है। इस फीचर में यूजर्स को एक बडा बैनर फोटो लगाने का ऑप्शन भी मिलेगा। वॉट्सऐप का यह नया फीचर काफी हद तक सोशल मीडिया प्रोफाइल जैसा अनुभव देगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article