वीवो ने अपने नए फोन Vivo Y51 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की Y सीरीज का नया फोन है। Vivo Y51 Pro 5G की बिक्री ऑनलाइन स्टोर से हो रही है। फोन को दो स्टोरेज और दो कलर वेरियंट में पेश किया गया है। Vivo Y51 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा है और इसमें Dimensity 7000 सीरीज का प्रोसेसर है।
Vivo Y51 Pro 5G की कीमत
Vivo Y51 Pro 5G की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। कंपनी 16 मार्च से पहले फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 2,500 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। यह स्मार्टफोन 11 मार्च से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन Festive Red और Noble Gold कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
डिस्प्ले और डिजाइन
Vivo Y51 Pro 5G में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1,570 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और इसमें 83 प्रतिशत NTSC कवरेज मिलता है। फोन में कॉम्पोजिट प्लास्टिक बैक पैनल दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह हैंडसेट IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है।
प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज
स्मार्टफोन में 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट दिया गया है। इसमें चार परफॉर्मेंस कोर 2.5GHz की पीक क्लॉक स्पीड के साथ और चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz पर काम करते हैं। फोन में 8GB LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y51 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ मिलता है, जबकि दूसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4K रेजोल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, USB Type-C पोर्ट और GPS जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कम्पास और जायरोस्कोप जैसे सेंसर दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। यह स्मार्टफोन 166.6×78.4×8.39mm साइज और लगभग 219 ग्राम वजन के साथ आता है।
