टेक एंड गैजेट्स

Google Maps में आया बड़ा अपडेट, गूगल ने खत्म कर दी यूजर्स की परेशानी, लेकिन होना चाहिए ये फोन

कंपनी ने हाल ही में पिक्सल फीचर ड्रॉप में इस बात का ऐलान किया है कि अब पिक्सल 10 सीरीज में मोबाइल यूजर्स को Power Saving Mode का फीचर मिलेगा। इस फीचर को कंपनी ने खासतौर पर मैप इस्तेमाल करने के दौरान बैटरी को सेव करने के हिसाब से डिजाइन किया है।

Image

गूगल मैप में आया धमाकेदार फीचर।

टेक दिग्गज Google मोबाइल यूजर्स को कई तरह की सर्विसेस देता है। इन्हीं में एक सर्विस है Google Maps की। हर दिन लाखों करोड़ों मोबाइल यूजर्स गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं इसलिए कंपनी इसे सुविधाजनक बनाने के लिए नए नए फीचर्स लाती रहती है। इस बीच गूगल ने मैप्स में एक धमाकेदार फीचर पेश किया है जिसने मोबाइल यूजर्स की बड़ी टेंशन को काफी कम कर दिया है। गूगल मैप्स के लिए एक ऐसा फीचर लेकर आया जिससे जल्दी बैटरी ड्रेन की टेंशन काफी हद तक कम हो जाएगी।

कंपनी ने हाल ही में पिक्सल फीचर ड्रॉप में इस बात का ऐलान किया है कि अब पिक्सल 10 सीरीज में मोबाइल यूजर्स को Power Saving Mode का फीचर मिलेगा। इस फीचर को कंपनी ने खासतौर पर मैप इस्तेमाल करने के दौरान बैटरी को सेव करने के हिसाब से डिजाइन किया है। अगर आपके पास गूगल पिक्सल 10 सीरीज है तो अब मैप इस्तेमाल करते समय बैटरी खत्म होने की टेंशन खत्म होने वाली है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

इस फीचर ने खत्म की बड़ी टेंशन

Google Pixel 10 सीरीज में जैसे ही Power Saving Mode को ऑन किया जाता है वैसे ही Google Map का इंटरफेस पूरी तरह से ब्लैक एंड व्हाइट हो जाता है। यह फीचर स्क्रीन की ब्राइटनेस को भी कम कर देता है और सिर्फ जरूरी जानकारी ही डिस्प्ले में दिखाता है। इसकी वजह से स्मार्टफोन बैटरी की खपत कम करता है और यूजर्स देर तक मैप को इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट भी होगा कम

गूगल के इस नए फीचर को लेकर की सारे पिक्सल यूजर्स की तरफ से सोशल मीडिया में स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। गूगल का कहना है कि इस फीचर का मकसद ड्राइविंग के दौरान यूजर्स को लंबी बैटरी बैकअप मुहैया कराना है जिससे बिना किसी दिक्कत के लोग मैप इस्तेमाल कर सकें। यह फीचर न सिर्फ डिस्प्ले के कलर कम दिखाता है बल्कि उसकी रिफ्रेश रेट भी कम हो जाती है।

इन स्मार्टफोन्स में काम करेगा फीचर

गूगल ने फिलहाल अभी इस फीचर को सिर्फ Pixel 10 Series के लिए पेश किया है। इसलिए अगर आपके पास Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold में से कोई स्मार्टफोन है तो आप इस फीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजर्स को एक और बात ध्यान रखनी होगी कि यह मोड सिर्फ बाइक या फिर कार में ड्राइविंग के दौरान ही काम करता है। मतलब अगर आप पैदल चलकर इसे यूज करेंगे तो यह काम नहीं करेगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article