बार-बार आ रहे हैं Promotional Emails? Gmail के इस टूल से पाएं छुटकारा

Gmail के सर्च ऑपरेटर और बल्क सिलेक्शन फीचर का इस्तेमाल करके आप घंटों तक एक-एक ईमेल डिलीट करने से बच सकते हैं और पुराने गैर-जरूरी मेल हटाकर स्टोरेज में जगह भी खाली कर सकते हैं।

अगर आपका Gmail Inbox बार-बार फुल हो जाता है तो इसकी एक बड़ी वजह लगातार आने वाले प्रमोशनल ईमेल, न्यूजलेटर, शॉपिंग अपडेट और पुराने ट्रांजैक्शन मेल हो सकते हैं। Google हर यूजर को 15GB का फ्री स्टोरेज देता है, लेकिन यह स्टोरेज सिर्फ Gmail के लिए नहीं होता। Gmail के साथ Google Drive और Google Photos भी इसी स्टोरेज का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में समय के साथ ईमेल बढ़ने पर स्टोरेज जल्दी भर सकता है।

Promotional Emails in Gmail

Promotional Emails से ऐसे मिलेगी आजादी

Google अतिरिक्त स्टोरेज खरीदने का विकल्प देता है, लेकिन अगर आप पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो पुराने और गैर-जरूरी ईमेल को बल्क में डिलीट करके काफी जगह खाली कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए हर ईमेल को अलग-अलग डिलीट करने की जरूरत नहीं है।

End of Feed