जॉर्जिया मेलोनी हुईं Deepfake की शिकार, कहा- मैं तो संभाल लूंगी, आम आदमी का क्या होगा?

Georgia Meloni DeepFake Image: यह पूरा मामला दिखाता है कि तेजी से बढ़ती AI तकनीक जहां एक ओर सुविधाएं दे रही है, वहीं दूसरी ओर इसके दुरुपयोग के गंभीर खतरे भी सामने आ रहे हैं।

Georgia Meloni DeepFake Image: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी डीपफेक की शिकार हो गई हैं। उन्होंने ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपनी एक फर्जी और आपत्तिजनक तस्वीर को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस डीपफेक इमेज को सार्वजनिक रूप से शेयर करते हुए कहा कि यह घटना दिखाती है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का गलत इस्तेमाल कर किसी की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

Georgia Meloni became a victim of Deepfake

जॉर्जिया मेलोनी हुईं Deepfake की शिकार, कहा- मैं तो संभाल लूंगी, आम आदमी का क्या होगा?/Photo-insta/giorgiameloni

खुद शेयर कर किया खुलासा

मेलोनी ने अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट पर इस एडिटेड फोटो को पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने एक यूजर “Roberto” का स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जिसने इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मेलोनी ने लोगों को बिना सत्यापन के किसी भी कंटेंट को आगे बढ़ाने से बचने की सलाह दी।

End of Feed