Unity Layoffs: गेमिंग कंपनी यूनिटी ने 1,800 कर्मचारियों की नौकरी से निकाला

Unity Layoffs: इससे पहले भी यूनिटी ने 265 कर्मचारियों की छंटनी की थी। वीडियो गेम उद्योग ने 2023 में कई दौर की छंटनी देखी, जिससे वैश्विक स्तर पर कम से कम 9,000 कर्मचारी प्रभावित हुए।

Unity Layoffs: गेमिंग कंपनी यूनिटी ने अपने 25 फीसदी कार्यबल (लगभग 1,800 कर्मचारियों) को निकालने की घोषणा की है। यूनिटी गेम डेवलपमेंट कंपनी ने यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) को एक फाइलिंग में कहा कि वह अपने मौजूदा कार्यबल में लगभग 25 प्रतिशत कमी करते हुए लगभग 1,800 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। बता दें कि इससे पहले भी यूनिटी ने 265 कर्मचारियों की छंटनी की थी।

पुनर्गठन छंटनी का कारण

कंपनी ने कहा कि ताजा छंटनी के पीछे का कारण अपने मुख्य व्यवसाय का पुनर्गठन और पुन: ध्यान केंद्रित करना है। साथ ही खुद को दीर्घकालिक और लाभदायक विकास के लिए तैयार करना है। इस समय यूनिटी इस कटौती के संबंध में लागत और शुल्क का उचित अनुमान नहीं लगा सकती है, कंपनी को उम्मीद है कि 2024 की पहली तिमाही में काफी खर्च आएगा।

End of Feed