टेक एंड गैजेट्स

Gmail का यह धांसू फीचर देगा बड़ी राहत, प्रमोशनल मेल्स का झंझट होगा खत्म

Gmail एक जरूरी टूल बन चुका है। जीमेल के इनबॉक्स में अक्सर बहुत सारे प्रमोशनल ईमेल्स आ जाते हैं जिससे हमारे जरूरी मेल्स खो जाते हैं। अब जीमेल में एक ऐसा फीचर मिलता है जिससे आप प्रमोशनल मेल्स से छुटकारा पा सकते हैं। आप एक क्लिक में फालतू के मेल्स को ब्लॉक कर सकते हैं।

Image

Gmail के इस नए फीचर से करोड़ों यूजर्स को मिलेगी राहत

अगर आपके पास एक स्मार्टफोन है तो जीमेल जरूर इस्तेमाल करते होंगे। जीमेल आज के समय में बेहद जरूरी बन चुका है। हमारी प्रोफेशनल और पर्सनल चीजों की बहुत से जानकारी अब जीमेल पर ही मिलती है। हमारी जॉब हो या फिर बैंक से संबंधित को भी जानकारी ईमेल्स पर ही भेजी जाती है। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि जीमेल में प्रमोशनल ईमेल्स इतने ज्यादा आ जाते हैं कि जरूरी मेल्स तलाशना काफी मुश्किल हो जाता है। हालांकि अब जीमेल में एक ऐसा फीचर आ चुका है जो आपकी इस समस्या को पूरी तरह से खत्म कर देगा।

कई बार हम गलती से अलग-अलग तरह के पेज को सब्सक्राइब कर देते हैं जो हमें बाद में ढेर सारे मेल्स भेजते रहते हैं। इनमें ज्यादातर ऑफर्स, न्यूजलेट और प्रमोशन से संबंधित मेल्स होते हैं। अब इस समस्या को खत्म करने के लिए गूगल की तरफ से जीमेल में Manage Subscriptions फीचर पेश किया है। यह फीचर आपके काफी काम आने वाला है।

एक जगह पर मिलेगी सब्सक्रिप्शन की पूरी लिस्ट

Gmail का Manage Subscriptions फीचर आपको बताता है कि आपने किस किस वेबसाइट और पेज को सब्सक्राइब कर रखा है। यह फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पूरे जीमेल को स्कैन करता है और इस बात की पहचान करता है कि आपने क्या-क्या सब्सक्राइब कर रखा है। इसके बाद आपको सब्सक्रिप्शन की एक पूरी लिस्ट दिखाई जाती है जिससे आप अनचाही वेबसाइट और पेज को अनसब्सक्राइब कर सकते हैं। आप यहां से फालतू मेल्स को ब्लॉक या फिर स्पैम में भी भेज सकते हैं।

ऐसे सर्च करें ये फीचर

  1. Manage Subscriptions के लिए सबसे पहले आपको जीमेल ऐप या फिर वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. अब आपको ऊपर साइड पर प्रमोशन्स का टैब दिखेगा इस पर क्लिक करें।
  3. अब आप आपको Manage Subscriptions का ऑप्शन दिखेगा इस पर क्लिक करें।
  4. अब आपको एक जगह पर ही सारे सब्सक्रिप्शन मिल जाएंगे। यहां से आप अनवांटेड सब्सक्रिप्शन हटा सकते हैं।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article