आईफोन्स दूसरे एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स की तुलना में काफी महंगे आते हैं। यही वजह है कि अधिकांश लोग आईफोन खरीदने के लिए फेस्टिव सीजन सेल या फिर डिस्काउंट ऑफर का इंतजार करते हैं। अगर आप अपने लिए नया आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब आपको सेल आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
iPhone 17 सीरीज के लॉन्च होने के बाद से पुरानी सीरीज की कीमत काफी नीचे आ चुकी है। इस समय आप iPhone 14 सीरीज, iPhone 15 सीरीज और iPhone 16 सीरीज को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन करोड़ों ग्राहकों को सस्ती कीमत में आईफोन खरीदने का शानदार मौका दे रहा है। कंपनी ने iPhone 15 की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। इस आईफोन को खरीदने के लिए अब आपको लाखों रुपये नहीं खर्च करने पड़ेंगे।
फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ इस पर ग्राहकों को तगड़ा बैंक ऑफर भी मिल रहा है। इसमें आपको 2,649 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी मिलेगा। इसके अलावा इसमें आपको EMI का भी ऑप्शन मिल रहा है। इसके अलावा आपको सेलेक्टेड बैंक कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर भी मिल सकता है।
अमेजन ने iPhone 15 को सस्ते में खरीदने के लिए धमाकेदार एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। आप अपने पुराने स्मार्टफोन को 47,650 रुपये तक की कीमत में एक्सचेंज कर सकते हैं। इस ऑफर में आप हजारों रुपये की सीधी बचत कर पाएंगे। इस ऑफर में अगर आप 20 हजार रुपये की सेविंग भी कर लेते हैं तो आपको iPhone 15 सिर्फ 32,990 रुपये में मिल जाएगा।
iPhone 15 में आपको धमाकेदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें कंपनी ने एल्यूमिनियम फ्रेम और ग्लास बैक पैनल दिया है। पानी से सेफ रखने के लिए इसमें IP68 की रेटिंग मिलती है। एप्प्ल ने इसमें 6.1 इंच का सुपर रेटिना डिस्प्ले दिया है जो कि डॉल्बी विजन और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन iOS 17 पर रन करता है जिसे आप अपग्रेड कर सकते हैं। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple A16 Bionic चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल में डुअल कैमरा मिलता है जिसमें 48+12 मेगापिक्सल के सेंसर दिए गए हैं। iPhone 15 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।