टेक एंड गैजेट्स

Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड लॉन्च: खरीदारी पर मिलेगा 7.5% तक कैशबैक, वेलकम बेनिफिट्स और खास ऑफर्स

Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड की जॉइनिंग और सालाना फीस 500 रुपये (टैक्स अतिरिक्त) रखी गई है। यदि कोई ग्राहक एक साल में 3.5 लाख रुपये का खर्च करता है तो सालाना फीस माफ हो जाएगी। नए ग्राहकों को 1,250 रुपये तक के वेलकम बेनिफिट्स मिलेंगे।

Image

Flipkart SBI Credit Card

Flipkart SBI Credit Card Launched: एसबीआई कार्ड और फ्लिपकार्ट ने मिलकर नया Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। यह कार्ड खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, शॉपसी और क्लियरट्रिप जैसी ई-कॉमर्स साइट्स पर शॉपिंग करना पसंद करते हैं। इसमें ग्राहकों को आकर्षक कैशबैक, वेलकम बेनिफिट्स और कई एक्सक्लूसिव ऑफर्स मिलेंगे।

कार्ड के खास फायदे और कैशबैक ऑफर

इस नए कार्ड पर ग्राहकों को मिंत्रा पर शॉपिंग करने पर 7.5% कैशबैक मिलेगा। फ्लिपकार्ट, शॉपसी और क्लियरट्रिप पर 5% कैशबैक की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, जोमैटो, उबर, नेटमेड्स और पीवीआर जैसे ब्रांड्स पर 4% कैशबैक और बाकी सभी ट्रांजैक्शंस पर 1% अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। हालांकि, हर तिमाही में अधिकतम 4,000 रुपये तक ही कैशबैक अर्जित किया जा सकेगा।

फीस, वेवर और वेलकम बेनिफिट्स

Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड की जॉइनिंग और सालाना फीस 500 रुपये (टैक्स अतिरिक्त) रखी गई है। यदि कोई ग्राहक एक साल में 3.5 लाख रुपये का खर्च करता है तो सालाना फीस माफ हो जाएगी। नए ग्राहकों को 1,250 रुपये तक के वेलकम बेनिफिट्स मिलेंगे, जिनमें ई-गिफ्ट कार्ड और क्लियरट्रिप वाउचर शामिल हैं। लॉन्च ऑफर के तहत सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टवॉच और Ambrane वायरलेस पावर बैंक जीतने का भी मौका मिलेगा।

अन्य फीचर्स

कार्डधारकों को हर स्टेटमेंट साइकिल में 400 रुपये तक का फ्यूल सरचार्ज वेवर मिलेगा। विदेशी करेंसी में खर्च करने पर 3.5% फॉरेक्स मार्कअप चार्ज लागू होगा और अर्जित कैशबैक स्टेटमेंट बनने के दो दिन के अंदर ऑटोमेटिक क्रेडिट हो जाएगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article