Flipkart GOAT Sale 2025: अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं और अपने लिए नया स्मार्टफोन या फिर कुछ और खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। फ्लिपकार्ट अपने करोड़ों फैंस और ग्राहकों के लिए Flipkart Goat Sale 2025 शुरू करने जा रहा है। इस सेल में आप हैवी डिस्काउंट के साथ स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और दूसरे ईलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आपको होम एप्लायेंसेस, होम डेकोर के सामान पर भी भारी छूट मिलने वाली है।
फ्लिपकार्ट में हैवी डिस्काउंट ऑफर के साथ शुरू होने जा रही है धमाकेदार सेल। (फोटो साभार- X)
Flipkart GOAT Sale 2025 का आगाज आज रात 12 बजे से होगा। मतलब आधी रात को ही ई-कॉमर्स वेबसाइट पर धमाका होने वाला है। सेल शुरू होने से काफी दिन पहले ही कंपनी ने इसके लिए माइक्रोसाइट को लाइव कर दिया था। आपको बता दें कि आप GOAT Sale के दौरान 5 पांच दिनों तक बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदारी कर पाएंगे क्योंकि यह सेल 12 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई 2025 तक चलेगी।
स्मार्टफोन की खरीदारी का सबसे बढ़िया मौका
Flipkart की इस नई सेल में आपको Apple, Samsung, Google के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार छूट मिलने वाली है। इसके अलावा आपके पास बजट सेगमेट और मिडरेंज फ्लैगशिप सेगमेंट में धांसू डील देखने को मिलने वाली है। स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में आप 85% तक की बचत कर पाएंगे। इस सेल के दौरान आप मिड रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 15 हजार रुपये तक में ही खरीद कर घर ला सकते हैं।
Flipkart GOAT Sale में के दौरान मिलने वाले बैंक ऑफर्स की बात करें तो बता दें कि HDFC, IDFC और Axis Bank कार्ड से खरीदारी करने पर आपको 10% तक का इस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इससे आप फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे। फ्लिपकार्ट सेलेक्टेड प्रोडक्ट पर ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर भी देगा। अगर आप स्मार्टफोन की खरीदारी के दौरान अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराते हैं तो आपको अपना फेवरेट फोन काफी कम दाम में मिल जाएगा।
