टेक एंड गैजेट्स

Samsung की सबसे बड़ी प्लानिंग, इस साल लॉन्च होगा ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन

Samsung ने हाल ही में दो फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। अब सैमसंग अपने फैंस के लिए एक बड़ी तैयारी कर रहा है। कंपनी जल्द ही बाजार में अपना पहला ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है।

Image

बाजार में जल्द लॉन्च होगा एक नया फोल्डेबल स्मार्टफोन। (फोटो साभार- X)

साउथ कोरिया की टेक जायंट सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में नई जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। इसमें Samsung Galaxy Z Flip 7, Galaxy Z Flip 7 FE शामिल हैं। इस धमाकेदार लॉन्चिंग के बाद अब सैमसंग की तरफ से एक और बड़ी खबर सामने आ गई है। सैमसंग जल्द ही बाजार में तीन बार मुड़ने वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकता है।

सैमसंग के ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा चल रही है। अब इसको लेकर खबरों का भी दौर शुरू हो गया है। अब सैमसंग के स्मार्टफोन प्लानिंग हेड ने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। जानकारी के मुताबिक सैमसंग अपने पहले ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन पर काम कर रहा है और यह तेजी से डेवलपमेंट प्रॉसेस में है।

प्लानिंग हेड ने किया बड़ा खुलासा

Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान Times Now Tech और Digit.in के साथ जानकारी शेयर करते हुए सैमसंग के वीपी और स्मार्टफोन प्लानिंग हेड Minseok Kang ने बताया कि सैमसंग इस साल के अंत तक ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन को आधारिक तौर पर लॉन्च करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

नई जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद सवालों के जवाब देते हुए कांग ने कहा कि कंपनी ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन को एक नई शुरुआत के तौर पर देख रही है। Minseok Kang ने कहा कि जब हम कोई नया डिजाइन या डिवाइस लॉन्च करते हैं तो इसके डिजाइन, यूजर सेटिसफेक्शन की बहुत गहराई से जांच करते हैं। उन्होंने कहा कि हम हर तरह से इस पर फोकस कर रहे हैं और अगर सब कुछ सही रहा तो इस साल के अंत तक ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है।

Samsung Galaxy Z Flip 7 के फीचर्स

सैमसंग ने Samsung Galaxy Z Flip 7 में 6.9 इंच का डायनेमिक एमोलेड पैनल दिया है। इसमें फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन मिलता है। डिस्प्ले में 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है जिससे आप इसे तेज धूप की रोशनी में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको आउटर साइड में 4.1 इंच की कवर स्क्रीन भी दी गई है। स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Samsung Galaxy Z Flip 7 में सैमसंग ने Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट आपको डेली रूटीन वर्क के साथ साथ गेमिंग जैसे हाई ग्राफिक्स वर्क में भी शानदार परफॉर्मेंस देने वाला है। इसमें आपको 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। फोल्डेबल स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसे आप 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग से चार्ज कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन को 1,09,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article