अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। फ्लिपकार्ट ने भारत में एक नया प्रोग्राम शुरू किया है जिसका नाम Flipkart Black है। इस प्रोग्राम में शामिल होने वाले यूजर्स को कंपनी कई तरह के बेनिफिट्स देने वाली है। अगर आप इस प्रोग्राम को लेते हैं तो आपको एक साल के लिए YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। मतलब आप एक साल तक यूट्यूब पर बिना Ads के वीडियो स्ट्रीमिंग कर पाएंगे। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए लेकर आया नई मेंबरशिप।(फोटो क्रेडिट-Digit)
Flipkart Black की कीमत
आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट का यह प्रोग्राम कंपनी के पुराने Flipkart VIP प्रोग्राम का अपडेटेड वर्जन है। फ्लिपकार्ट वीआईपी प्रोग्राम की कीमत 799 रुपये सालाना थी। फ्लिपकार्ट ने Flipkart Black प्रोग्राम की एनुअल कीमत 1499 रुपये है लेकिन अभी लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इसे सिर्फ 990 रुपये में ही ऑफर कर रही है। Flipkart Black में कंपनी ग्राहकों को शॉपिंग के साथ साथ दूसरे कई सारे ऑफर्स भी दे रही है। इसमें आपको यूट्यूब ऐड्स फ्री, ट्रेवल्स और दूसरे कई ऑफर्स मिलते हैं।
Flipkart Black के फायदे
- Flipkart Black प्रोग्राम के यूजर्सको ट्रेवल बुकिंग पर खास बेनिफिट्स मिलेगे। इसके सदस्यों को क्लिय ट्रिप और फ्लिपकार्ट ट्रेवल पर टिकट केवल 1 रुपये में कैंसिल या बदल पाएंगे।
- Flipkart Black के मेंबर्स को ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान हर एक खरीद पर 5% सुपरकॉइंस कैशबैक मिलेगा।
- किसी भी बड़ी सेल के दौरान Flipkart Black मेंबर्स को सबसे पहले एक्सेस मिलेगा।
- Flipkart Black को बैंक ऑफर्स के तहत कंपनी 15% तक की छूट ऑफर करेगी।
- Flipkart Black मेंबरशिप लेने वाले ग्राहकों को कस्टर सपोर्ट में भी बेनिफिट्स मिलेंगे।
Flipkart Black और Flipkart Plus में अंतर
आपको बता दें कि Flipkart Plus एक फ्री लॉयल्टी प्रोग्राम है। इसमें वे लोग शामिल हो सकते हैं जो साल में चार बार या फिर उससे अधिक बार ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। वहीं Flipkart Black एक पेड़ सब्सक्रिप्शन है। इसमें कंपनी यूजर्स को शॉपिंग के अलावा भी कई सारे बेनिफिट्स देती है। फ्लिपकार्ट प्लस में यूजर्स को सुपर कॉइंस मिलते हैं लेकिन फ्लिपकार्ट ब्लैक में सुपर कॉइंस का फायदा ज्यादा बढ़ जाता है।
